Aage Chala Jal Mili Song: कांवड़ लेकर देवघर निकले खेसारी लाल यादव, पत्नी ने की ये डिमांड, देखिए नया बोल बम गीत

खेसारी लाल यादव का एक और बोल बम सॉन्ग (Bol Bam Song) रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग का नाम आगे चला जल मिली (Aage Chala Jal Mili) है। इसे खेसारी लाल यादव और स्नेह उपाध्याय ने गाया है। ये सॉन्ग 22 जुलाई को रिलीज हुआ है।

खेसारी लाल यादव एक बोल बम सॉन्ग में। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

सावन (Sawan 2019) का महीना शुरू हो चुका है। भगवान शिव के भक्त अपनी-अपनी कांवड़ लेकर बाबा की नगरी पहुंचने लगे हैं। कांवड़ ले जाते वक्त शिवभक्त काफी खुशी से नाचते गाते जा रहे हैं। इस दौरान भोजपुरी बोल बम गीतों की धूम मची हुई है। भोजपुरी सिंगर सावन के शुरू होने से कुछ दिन पहले से बोल बम गीत बनाना शुरू कर देते हैं और ये गीत रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। ऐसे में खेसारी लाल यादव के कई बोल बम सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं और लोगों के बीच काफी सुने जा रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का एक और बोल बम सॉन्ग (Bol Bam Song) रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग का नाम आगे चला जल मिली (Aage Chala Jal Mili) है। इसे खेसारी लाल यादव और स्नेह उपाध्याय ने गाया है। ये सॉन्ग 22 जुलाई को रिलीज हुआ है। इतनी जल्दी ही ये बोल बम सॉन्ग यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हो गया है। इसे जी म्यूजिक भोजपुरी ले रिलीज किया गया है और अब तक इसे लगभग 2 लाख यानी 198,754 व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग को श्याम देहाती ने लिखा है और इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने कंपोज किया है।

यहां देखिए खेसारी लाल का आगे चला जल मिली-

पत्नी संग कांवड़ लेकर निकले खेसारी लाल यादव

इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव कांवड़ लेकर अपनी पत्नी के साथ जा रहे हैं। लेकिन उनकी पत्नी कांवड़ ले जाते-जाते थक गई है और उससे चला नहीं जा रहा है और उसे प्यास लग रही है। वह आस-पास नल को देखने को बोलती हैं। इस पर खेसारी लाल यादव जवाब देते हैं कि आगे चलो जल मिलेगा। आगे बम लोगों के लिए स्टॉल लगाए गए हैं।

खेसारी लाल यादव ने इस साल नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे, वजह जानकर इस भोजपुरी एक्टर की करेंगे तारीफ

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।