Aakabriya Mein Dhayle Song: निरहुआ का ये सॉन्ग देखकर याद करने लगोगे हनीमून की रात, देखिए ये रोमेंटिक वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक भोजपुरी सॉन्ग हाल ही में जारी किया गया है। इस सॉन्ग का नाम 'आकाब्रिया में धईले' (Aakabriya Mein Dhayle) है। इस सॉन्ग क भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर ओम ओझा और आकाश मिश्रा ने गाया है।

दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह। (फोटोः वीडियो ग्रैब)

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक भोजपुरी सॉन्ग हाल ही में जारी किया गया है। इस सॉन्ग का नाम ‘आकाब्रिया में धईले’ (Aakabriya Mein Dhayle) है। इस सॉन्ग क भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर ओम ओझा और आकाश मिश्रा ने गाया है। इस सॉन्ग में दिनेश लाल यादव और भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े कॉमेडियन मनोज टाइगर ने परफॉर्म किया है। यह सॉन्ग भोजपुरी फिल्म ‘सइयां जी दगाबाज’ का है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ अंजना सिंह लीड किरदार में थी।

आकाब्रिया में धईले सॉन्ग भोजपुरी के पॉपुलर गीतकार आजाद सिंह ने लिखा है और इसका म्यूजिक ओम ओझा ने कंपोज किया है। फिल्म सइयां जी दगाबाज (Saiyaan Ji Dagabaaz) का ये सॉन्ग शादी वाली रात यानी सुहागरात पर आधारित है। इस सॉन्ग में दिखाया गया है कि जब निरहुआ सुहागरात के अगले दिन अपने दोस्तों से मिलने जाते हैं, तो उनके दोस्त पूछते हैं कि रात को क्या-क्या हुआ? इस पर निरहुआ अपने दोस्तों को बताते उनकी सुहागरात किस तरह से बनी।

यहां देखिए दिनेश लाल यादव का आकाब्रिया में धईले सॉन्ग-

 

दिनेश लाल यादव  (Dinesh Lal Yadav) की इस फिल्म के पांच गाने जी म्यूजिक ने अपने यूट्यूब पर जारी किए हैं। यूट्यूब पर इस गाने को जारी हुए 5 दिन हुए हैं और इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। फिल्म के सभी गाने बहुत ही अच्छे हैं। फिल्म में अंजना सिंह और दिनेश लाल यादव  (Anjana Singh  Nirahua Films) के रोमेंटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म को अजीत श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है जबकि इसके प्रोड्यूसर राजेश राधेलाल और मंजू आर गुप्ता हैं।

खेसारी लाल यादव को डिजिटल सुपरस्टार यूं ही नहीं कहा जाता

यहां देखिए, दिनेश लाल यादव के लिए खेसारी लाल यादव ने क्यों नहीं किया चुनाव प्रचार…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।