निरहुआ-आम्रपाली दुबे का रॉकिंग सांग ‘लव दहेज़’ हुआ रिलीज़, शादी सीज़न के लिए है बेस्ट च्वॉइस

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamarpali Dubey) का आडियो सांग 'लव दहेज़' आज रिलीज़ हो गया है। 'लव दहेज़' (Love Dahej) का वीडियो 27 नवंबर को रिलीज़ होगा।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की तस्वीर (फोटो : इंस्टाग्राम )

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते है।आम्रपाली दुबे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी ज्यादातर पिक्चसर निरहुआ के साथ ही देखी गई है। उनकी जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस को बता दें कि उन दोनों का आडियो सांग ‘लव दहेज़’ आज रिलीज़ हो गया है।

गाना शेयर करते हुए आम्रपाली ने लिखा- ‘अब हर शादी में ये गाना बजेगा बोहत तेज।’ हालाँकि इस का अभी वीडियो सांग आने में कुछ वक्त है। ‘लव दहेज़’ (Love Dahej) का वीडियो 27 नवंबर को रिलीज़ होगा।

 यहां पर गाना चैक करें : 

गाने को फैंस काफी एंज्वाय कर रहे है। इंस्टाग्राम (Instagram) पर उनको खूब पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। गाने के बोल काफी कूल है। ये एक डांस नंबर भी है। गाने के पोस्टर में आम्रपाली दुल्हन और दिनेश (Dinesh Lal Yadav) दूल्हा बने हुए है। इसमें आम्रपाली ने निरहुआ के गले पर एक रस्सी से बाँधा है और वे रस्सी उन्होंने खूडी हाथ में पकड़ी हुई है। साथ ही उन्होंने एक पिस्तौल उनकी गर्दन पर रखी हुई है। ये शायद उन सब दहेज़ लेने वालों की तरफ इशारा करती है। जो आम्रपाली को बिलकुल भी पसंद नहीं है।

यहां देखें आम्रपाली का ब्राइडल लुक :

ख़ैर, आम्रपाली दुबे इस ब्राइडल लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। वेडिंग शेरवानी पहले दिनेश उनके साथ बेस्ट कपल की डेफिनेशन को पूरा कर रहे है।

हिंदी रश में देखें अवदेश मिश्रा ने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बारे में क्या कहा?