Aamrapali Song:आम्रपाली दुबे ने होलिया में लागे बड़ी डर गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) की सुपरहिट जोड़ी का एक नया गाना होली के मौके पर इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की तस्वीर

Amrapali Dubey and Nirahua video Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) की सुपरहिट जोड़ी का एक नया गाना होली के मौके पर इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में इन दोनों की जोड़ी को इनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी का गाना ‘रंग डलबा त देहब हजार गाली’ (holiya me lage badi dar) इस समय यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की कमल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में दोनों सितारे रंगों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में इन दोनों स्टार की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Anjor Kare India Mein Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की जोड़ी का फिर चला जादू, गाना हो रहा है वायरल

‘रंग डलबा त देहब हजार गाली’ गाने का वीडियो यहां देखें:

वायरल हो रहे गाने में आम्रपाली दुबे निरहुआ से रंग डालने को मना कर रही हैं। इस गाने में दोनों की नौकझौंक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को 25 फरवरी को रिलीज किया गया है और अब तक इसे 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में आम्रपाली दुबे की अदाओं को देख हर कोई उनका फैन बन जाएगा। इस गाने ने फैंस का दिल जीत लिया है।

भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन दोनों सितारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। जिनमें अधिकतर निरहुआ के ही साथ हैं। वहीं आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.