Aamrapali Dubey Holi Gana: इस होली पर आम्रपाली दुबे ने अपने डांस से मचा दिया धमाल, देखें वीडियो

इस बार आम्रपाली दुबे निरहुआ को छोड़ उनके भाई परवेश लाल यादव के साथ होली में धमाल मचाती नजर आएंगी। आम्रपाली दुबे अपने नए गाने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी की है। इस गाने को इनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे और परवेश लाल यादव की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Aamrapali Dubey Holi Gana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी को दर्शक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इन दोनों के गाने फैंस खूब पसंद आते हैं। वहीं इस बार आम्रपाली दुबे निरहुआ को छोड़ उनके भाई परवेश लाल यादव के साथ होली में धमाल मचाती नजर आएंगी। आम्रपाली दुबे अपने नए गाने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी की है। इस गाने को इनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे अपने नए होली सॉन्ग (Aamrapali dubey ke Gane) ‘होली में डालेदा प्लीज’ (Holi Mein Daleda Please) से धमाल मचा रही हैं। इस होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song 2020) में आम्रपाली, निरहुआ के छोट भाई परवेश लाल यादव के साथ डांस करती नजर आएंगी। इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है।

आम्रपाली दुबे होली सॉन्ग यहां देखें:

होली सॉन्ग में ‘होली में डालेदा प्लीज’ आम्रपाली दुबे परवेश लाल यादव के साथ गाने में फुल ऑन मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। उनके डांस स्टेप्स देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले होली सॉन्ग में वह गजब के ठुमके लगाती हुई दिखाई देंगी। इस गाने को परवेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है।

Anjor Kare India Mein Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की जोड़ी का फिर चला जादू, गाना हो रहा है वायरल

आम्रपाली दुबे ने इस गाने की कुछ क्लिप भी फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसमें वह जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। आम्रपाली नियॉन कलर का टॉप और डेनिम शार्ट पहने हुए बेहद बोल्ड लग रही हैं। वहीं गाने में जमकर रंग भी उड़ाया जा रहा है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.