Amrapali Dubey Holi Song 2020: आम्रपाली दुबे होली में निरहुआ के भाई संग धमाल मचाने को हैं तैयार

Amrapali Dubey Holi Song 2020: इस बार आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) निरहुआ (Nirahua) को छोड़ उनके भाई परवेश लाल यादव (Parvesh lal yadav) के साथ होली में धमाल मचाती नजर आएंगी।

आम्रपाली दुबे और परवेश लाल यादव की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Aamrapali Dubey Holi Gana: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन दोनों के गाने फैंस खूब पसंद आते हैं। वहीं इस बार आम्रपाली दुबे निरहुआ को छोड़ उनके भाई परवेश लाल यादव के साथ होली में धमाल मचाती नजर आएंगी। आम्रपाली दुबे अपने नए गाने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी की है।

आम्रपाली दुबे अपने नए होली सॉन्ग (Aamrapali dubey ke Gane) से धमाल मचाने को तैयार हैं। इस होली सॉन्ग में आम्रपाली निरहुआ के छोट भाई परवेश लाल यादव के साथ डांस करती नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस गाने के सेट से कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। आम्रपाली ने बताया कि ये होली सॉन्ग 5 मार्च यानी कल रिलीज होगा।

Anjor Kare India Mein Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की जोड़ी का फिर चला जादू, गाना हो रहा है वायरल

आम्रपाली दुबे परवेश लाल यादव के साथ गाने में फुल ऑन मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। उनके डांस स्टेप्स देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले होली सॉन्ग में वह गजब के ठुमके लगाती हुई दिखाई देंगी। इस गाने को परवेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है।

आम्रपाली दुबे ने इस गाने की कुछ क्लिप भी फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसमें वह जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। आम्रपाली नियॉन कलर का टॉप और डेनिम शार्ट पहने हुए बेहद बोल्ड लग रही हैं। वहीं गाने में जमकर रंग भी उड़ाया जा रहा है।

Anjor Kare India Mein Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की जोड़ी का फिर चला जादू, गाना हो रहा है वायरल

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.