वायरल हो रहा है इस लड़के का डांस वीडियो, आम्रपाली दुबे ने शेयर कर कहा-हाय रे टैलेंट, देखें Video

आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) ने एक छोटे से लड़के का शानदार डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

आम्रपाली दुबे ने शेयर किया शानदार डांस वीडियो

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की की बड़ी एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं इस बार आम्रपाली दुबे ने एक छोटे से लड़के का शानदार डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

आम्रपाली दुबे ने जो वीडियो अपने फैंस के साझा किया है उसमें एक छोटा सा लड़का चुम्मा गाने पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा है ‘हाय रे टैलेंट।’ आम्रपाली दुबे ने जो वीडियो शेयर किया है उसे अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। इसी के साथ ही फैंस इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Amrapali Dubey Video: आम्रपाली दुबे ने अपनी Tiktok वीडियो से मचाया धमाल, देखें वीडियो

आम्रपाली दुबे ने जिस लड़के का वीडियो शेयर किया है वो काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़के के डांस की जमकर तारीफ़ की जा रही है। आम्रपाली के साथ ही अन्य सेलेब्स ने भी इस लड़के के डांस वीडियो को शेयर कर तारीफ की है।

बता दें आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। उनकी फिल्मों को फैंस खूब पसंद करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे की जोड़ी निरहुआ के साथ काफी पसंद की जाती है।

‘नेपोटिज्म’ पर छिड़ी बहस के बीच अनुष्का शर्मा का बयान आया सामने, कह दी ये बड़ी बात

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.