प्रिंस नावेद खान ने अनाथ आश्रम में लॉन्च किया अपनी नई एल्बम का फर्स्ट लुक, एक्टर ने बताई ऐसा करने की ये वजह

बॉलीवुड पर तीन खान का सिक्का चलता है, जिसके बाद एक और खान बॉलीवुड में एंट्री मारी है। इस खान का नाम प्रिंस नावेद खान (Prince Naveed Khan) है। यह तेलंगाना के सुपरस्टार हैं। तेलंगाना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा हैं।

प्रिंस नावेद खान अपनी दूसरी हिंदी एल्बम लॉन्च करने के दौरान।

बॉलीवुड पर तीन खान का सिक्का चलता है, जिसके बाद एक और खान बॉलीवुड में एंट्री मारी है। इस खान का नाम प्रिंस नावेद खान है। यह तेलंगाना के सुपरस्टार हैं। तेलंगाना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा हैं। प्रिंस नावेद खान का नया एल्बम अखियां तो दूर (Ankhiyaan To Door) लेकर आ रहे हैं, जिसका पोस्टर उन्होंने एक चिल्ड्रन होम में अनाथ बच्चों के साथ लॉन्च किया। यह एक पंजाबी म्यूजिक एल्बम, जिसे ए यू कयाल ने डायरेक्ट किया है।

इस एल्बम स्टार फॉक्स एंटरटेनमेंट, कशिश प्रोडक्शन और एम प्रोडक्शन साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। प्रिंस नावेद खान ने इसका फर्स्ट लुक आनाथलाय में लॉन्च किया और कि समाज कल्याण का काम करने से उनके दिल को खुशी मिलती है, इसलिए समय-समय पर वह लोक कल्याण के लिए वक्त निकालते हैं। प्रिंस नावेद खान का यह दूसरा एल्बम है। इसस पहले उनका पहला हिंदी सॉन्ग जरा जरा सा दिल धड़कने लगा सॉन्ग आया था। जिससे काफी सुना और देखा गया। ऑडियंस ने इस सॉन्ग को कापी पसंद किया।

दूसरा हिंदी एल्बम 

आखियां तो दूर उनका दूसरा हिंदी एल्बम है। इसके बार में प्रिंस नावेद खान (Prince Naveed Khan) कहते हैं कि इस गाने की शूटिंग मुंबई से कुछ दूर एक बांध पर हुई है। मुंबई की तेज बारिश के बाद भी उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस सॉन्ग के शूट को पूरा किया। इस सॉन्ग को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। एल्बम में प्रिंस नावेद खान के साथ सुकृति भी नजर आएंगी। सॉन्ग में इन दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

सलमान खान के फैन
प्रिंस नावेद खान बॉलीवुड सुल्तान यानी सलमान खान (Salman Khan)के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हीं के नक्शेकदम पर वेलफेयर का काम करते हैं। इसके लिए उन्होंने एक वेलफेयर फाउंडेशन भी बना रखी है, जिसके तहत वे जरूरतमंद लोगों की दद भी करते हैं। इस फॉउन्डेशन के तहत तेलंगाना में 500 लोग मदद मिलती हैं और जब भी मौका मिलता है प्रिंस उनके साथ खाना भी खाते हैं।

जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस को हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी

यहां देखिए प्रिंस नावेद खान का पहले हिंदी एल्बम सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।