Ae Mai Godi Me Ego Lal De Da Song: देवी मां के भजन गाते नाच रहे हैं पवन सिंह, मांग रहे है शेरावाली से ये वरदान

भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह का देवी गीत लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम (Ae Mai Godi Me Ego Lal De Da) है। ये सॉन्ग एल्बम मेरी मां का है। पवन सिंह ने बेहद खूबसूरती के साथ ये गाना गाया है। वह पूरी तरह से मां शेरावाली की भक्ति में डूबे हुए हैं।

मां शेरावाली की आराधना करते हुए पवन सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

नवरात्रि इस बार 27 सितंबर से शुरू हो रही है। ऐसे में भोजपुरी सिंगर अब देवी मां सॉन्ग गाना शुरू कर चुके हैं। भोजपुरी सिंगर्स की यह खासियत है कि वह हर बड़ इवेंट और त्योहार पर शानदार गाने बनाते हैं और लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ भक्ति से भी भर देते हैं। इस साल के नवरात्रों के लिए खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav Navratri Song) अब तक कई गाने गा चुके हैं, जो अभी से ही लोगों की जुबां चढ़ने लगे हैं। आने वाले वक्त में और नवरात्रों के दिनों वह कई देवी गीतों से भोजपुरिया जवार को भक्तिमय करेंगे।

अब भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह  (Pawan Singh Devi Geet) का देवी गीत लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम ए माई गोदी में एगो दे दा (Ae Mai Godi Me Ego Lal De Da) है। ये सॉन्ग मेरी मां एल्बम का है। पवन सिंह ने बेहद खूबसूरती के साथ ये गाना गाया है। वह पूरी तरह से मां शेरावाली की भक्ति में डूबे हुए हैं। इस सॉन्ग के बोल विनय बिहारी ने लिखा है और इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने डायरेक्ट किया है। पवन सिंह ने अपने देवी गीत के जरिए भोजपुरिया जवार को मां शेरावाली की भक्ति में सराबोर कर दिया।

मां से मांग रहे हैं वरदान 

ए माई गोदी में एगो दे दा सॉन्ग को वेव म्यूजिक ने 7 सितंबर को लॉन्च किया गया है,जिसे अबतक 4 लाख से ज्यादा यानी 482,826 व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह इस देवी गीत में  मां से अपनी बेटी के वरदान मांग रहे है। वह कह रहे हैं उन्हें घर, मकान, बंगला और पैसा नहीं चाहिए बल्कि एक बेबी चाहिए। वह कहते हैं कि उनकी श्रद्धा का आस रखो और उनकी मांग पूरी कर दो।

भोजपुरी फिल्म शेर सिंह का ट्रेलर लॉन्च, पवन सिंह का दिखा दमदार एक्शन, टाइगर से फाइट करते नजर आए एक्टर

यहां देखिए, पवन सिंह का नया देवी गीत…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।