पवन सिंह के लिए जोगन बनी ये भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे! देखें भगवा कपड़ों में फोटोज

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। आकांक्षा अकसर सोशल मीडिया पर अपनी बिंदास तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। आकांक्षा यूं तो बहुत फैशनेबल लुक में नजर आती हैं, लेकिन इस बार आकांक्षा दुबे सावन के महीने में जोगन बनी दिख रही हैं। आकांक्षा दुबे के नए पोस्ट ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

आकांक्षा दुबे और पवन सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। आकांक्षा अकसर सोशल मीडिया पर अपनी बिंदास तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। आकांक्षा यूं तो बहुत फैशनेबल लुक में नजर आती हैं, लेकिन इस बार आकांक्षा दुबे सावन के महीने में जोगन बनी दिख रही हैं। आकांक्षा दुबे के नए पोस्ट ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

वायरल हो रहे फोटोज में आकांक्षा दुबे ना तो ग्लैमरस दिख रही हैं और ना ही देसी लुक में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा के साध्वी अवतार ने लोगों को चौंका दिया है कि आखिर आकांक्षा करना क्या चाहती हैं।

आकांक्षा दुबे अपने लेटेस्ट फोटोज में एक जोगन के रूप में दिख रही हैं। बालों को रुद्राक्ष की माला से हाफ बन में टाई किया हुआ है। इसी के साथ गले में भी रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है। भगवा कुर्ती और सफेद स्कर्ट में आकांक्षा एक साध्वी लग रही हैं। कान में रुद्राक्ष से बने कुंडल पहने और माथे पर बिंदिया लगाए आकांक्षा के चेहरे की मंद मुस्कान उनके रूप की शोभा बढ़ा रही है।

चलिए हम आपको इन तस्वीरों के पीछे की सच्चाई बताते हैं कि आखिर आकांक्षा ने ये साध्वी स्टाइल क्यों अपनाया है? दरअसल , पवन सिंह और आकांक्षा जल्द ही एक नई फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग नेपाल में हुई है। ये लुक उसी फिल्म के लिए लिया गया है।

आकांक्षा दुबे इस फिल्म से पहले भी पवन सिंह के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। ये जोड़ी ‘करवटिया’, ‘सटा के पईसा’ में साथ काम किया है और इन गानों को खूब पसंद किया गया था। पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे ने यह रोमांटिक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। जिस पर एक यूजर ने आकांक्षा को पवन सिंह के साथ शादी करने की बात तक कह दी थी।

सुष्मिता सेन ने ललित मोदी से की गुपचुप सगाई? फोटो में फ्लॉन्ट की ‘इंगेजमेंट’ रिंग! देखें रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.