Khesari Lal Yadav-Akshara Singh Song: खेसारी लाल के नए गाने ‘ड्रीम में एंट्री’ की धूम, देखें वीडियो

वैलेंटाइन वीक में इन दिनों सभी पर प्यार-मोहब्बत का खुमार चढ़ा हुआ है। वैलेंटाइन वीक को देखते हुए भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक रोमांटिक वीडियो सॉन्ग रिलीज किया है। इस वीडियो में खेसारी लाल के साथ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने रोमांस का तड़का लगाया है। प्यार के इस खूबसूरत वीक में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने अपना नया रोमांटिक गाना रिलीज करके फैंस को स्पेशल ट्रीट दी है।

खेसारी लाल और अक्षरा सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

Khesari Lal Yadav-Akshara Singh Song: वैलेंटाइन वीक में इन दिनों सभी पर प्यार-मोहब्बत का खुमार चढ़ा हुआ है। वैलेंटाइन वीक को देखते हुए भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक रोमांटिक वीडियो सॉन्ग रिलीज किया है। इस वीडियो में खेसारी लाल के साथ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने रोमांस का तड़का लगाया है। प्यार के इस खूबसूरत वीक में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने अपना नया रोमांटिक गाना रिलीज करके फैंस को स्पेशल ट्रीट दी है।

‘ड्रीम में एंट्री’ गाने में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का रोमांस और सिजलिंग केमिस्ट्री किसी के भी दिल को धड़का सकती है। भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट गॉर्जियस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का फन रोमांटिक सॉन्ग ‘ड्रीम में एंट्री’ सारेगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Khesari Lal Yadav के नए होली गीत की धूम, यूट्यूब पर ट्रैंड कर रहा वीडियो,1 दिन में मिले लाखों व्यूज

खेसारी लाल के नए गाने ‘ड्रीम में एंट्री’ की धूम

वीडियो सॉन्ग में अक्षरा सिंह ने अपने ग्लैमरस अंदाज और किलर डांसिंग मूव्स से फैंस को घायल कर दिया है। वहीं, खेसारी लाल का कूल-डूड वाला लुक भी देखने लायक है और इसके साथ दोनों का रोमांस तो सोने पर सुहागा है।

वैलेंटाइन वीक में ‘ड्रीम में एंट्री’ सॉन्ग रिलीज करके खेसारी लाल और अक्षरा सिंह ने अपने फैंस के प्यार भरे वीक को और भी खूबसूरत बना दिया है। खेसारी लाल और अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार्स हैं, जो अपने गानों और फिल्मों से फैंस को हमेशा की इंप्रेस करते हैं।

एक्स हसबैंड अरबाज़ खान के साथ फिर आईं नजर मलाइका अरोड़ा, बातचीत करते हुए दिखे, देखें वीडियो

बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.