अक्षरा सिंह ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, मांगा खुशहाली का आशीर्वाद, देखिए एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने नवरात्रि (Akshara Singh Navratri) के आखिरी दिन यानी महानवमी के दिन मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं और फैंस के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाई।

अक्षरा सिंह मां विंध्यवासिनी के दर्शन करते हुए।

 शारदीय नवरात्रि (Navratri 2019) का समापन हो गया है। आज विजयदशर्मी का पावन पर्व है। नवरात्रि के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने कई देवी गीत गाए। नवरात्रि के सातवें दिन यानी महासप्तमी को रितेश पांडे के साथ नया देवी गीत लामी लामी हो केश लॉन्च हुआ, जो कि एक दिन में 24 लाख से ज्यादा व्यूज के आंकड़े को पार कर गया। अब अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह मां विंध्यवासिनी के दर्शन करती हुईं नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh Photos) ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आएं अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आ रही हैं। वह इन तस्वीरों में पूरी तरह से मां की भक्तिमय नजर आ रही हैं। उनके माथे पर लगा टीका उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है। एक तस्वीर में उन्होंने मां विंध्यावसिनी के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया और अपनी सफलता के साथ-साथ खुशियों की कामना भी की।

मांगा खुशहाली का आशीर्वाद

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘ विंध्यवासिनी बस तेरा सहारा, तेरे सिवा नहीं कोई हमारा, जग आंख फेर ले कोई ग़म ही नहीं मेरी मईया तू मुझको रूलाना ना, जय मां विंध्यवासिनी। नवमी की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं मां आप सब की खुशहाली बनाए रखें।’ आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी भोजपुरी फिल्म डोली  (Doli Bhojpuri Film) की शूटिंग में बिजी हैं। यह एक महिला प्रधान फिल्म है।

यहां देखिए अक्षरा सिंह मां विंध्यवासिनी के दर्शन के दौरान-

पवन- अक्षरा सिंह विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, इस अंदाज में दिया चेतावनी

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें अक्षरा सिंह ने बताया ने बताया कहाँ तक पहुंचा पवन सिंह का मामला…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।