Akshara Singh की फेवरेट डिश का नाम है ये! बचपन से ही खाना पसंद करती हैं एक खास चीज

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें बिहार की शेरनी भी कहा जाता है। अक्षरा अपनी फिल्म, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। अब इस बार वो अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

अक्षरा सिंह (फोटो: इंस्टाग्राम)

Akshara Singh favourite Dish: अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें बिहार की शेरनी भी कहा जाता है। अक्षरा अपनी फिल्म, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। अब इस बार वो अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने चहेते स्टार्स की पसंदीदा चीजों को जानने के लिए काफी इच्छाएं जाहिर करते हैं। कई बार वो उनसे सवाल भी करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh favourite food) की फेवरेट डिश कौन सी है?

अक्षरा सिंह को बिहार का आलू कट बेहद पसंद है। वो जब भी पटना आती हैं तो इसे खाना नहीं भूलती हैं। ये डिश उनकी सबसे पसंदीदा है, जिसे वो बचपन से ही खाना पसंद करती हैं। अब सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की आलू कट खाते हुए फोटोज भी वायरल हो रही हैं।

अक्षरा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि डाकबंगला से एक्सिबिशन रोड में एक ढेले वाला इसे बनाता है। जहां वह बचपन से ही जाती हैं। वो आज भी वहीं से खाती हैं और वहां अब ना जाकर पैक करवाकर मंगवा लेती हैं।’

Shehnaaz Gill ने एयरपोर्ट पर कैमरे को देख छिपाया मुंह , वही वीडियो शेयर इन 2 मुंडो से की तारीफ करने की डिमांड

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.