हाथरस घटना पर भड़कीं अक्षरा सिंह, गाना ‘इन्‍हें चौराहे पर गोली मारो’ हुआ वायरल

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया भोजपुरी गाना 'चौराहे पे गोली मारो' का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

अक्षरा सिंह की फोटो (तस्वीर: सोशल मीडिया)

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया भोजपुरी गाना ‘चौराहे पे गोली मारो’ का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। ये गाना उत्तर-प्रदेश के हाथरस की घटना को लेकर बनाया गया है। गाने में अक्षरा सिंह का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।

हाथरस कांड (Hathras Case) समेत अन्‍य बलात्‍कार की घटना से आक्रोशित अक्षरा सिंह (Akshara Singh Ke Gane) ने अपने इस गाने में कहा कि रेपिस्‍टों को ‘चौराहे पे गोली मारो’। अक्षरा सिंह के इस गाने को यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। अब तक इस गाने को 127,646 व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हॉट अंदाज से उड़ाया गर्दा! फोटो हो रही है जमकर वायरल

Akshara Singh का गाना ‘चौराहे पे गोली मारो’

बता दें हाल ही में उत्तर-प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक 19 वर्ष की युवती साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से पीटा गया। युवती ने कुछ दिनों बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। लड़की की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश देखने को मिला।

खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘छेड़ा न पिया’ हुआ हिट, मिले 50 लाख व्यूज, देखें वीडियो

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.