अक्षरा सिंह गाने के जरिए बताएंगी पवन सिंह के किस्से, उनके पोस्ट पर यूजर ने किया ये कमेंट, तो मिला करारा जवाब

अक्षरा सिंह (Akshara Singh Controversy) ने इंस्टाग्राम पर इस बार एक पोस्टर शेयर किया है। यह पोस्टर उनके आने वाले नए गाना का है। गाने का नाम  वो पी-पी कर मर रहा है (Woh Pi-Pi Kar Mar Raha Hai Song) है। इस पोस्टर पर एक शख्स ने कमेंट किया, तो एक्ट्रेस ने उसे करारा जवाब दिया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के नए का गाने का पोस्टर। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच चल रहा विवाद अब किसी से छुपा नहीं है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके  खिलाफ मुंबई पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हैं। इस विवाद में कुछ लोग अक्षरा सिंह के साथ खड़े हैं, तो कोई इस मामले से दूरी बनाए हुए हैं। मामले की जांच में कुछ भी निकलकर आए, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी  भोजपुरी एक्ट्रेस मुस्कुराना नहीं भूल हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी मुस्कराती हुई तस्वीरें मोटिवेशनल मैसेज के साथ शेयर करती हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh Song) ने इंस्टाग्राम पर इस बार एक पोस्टर शेयर किया है। यह पोस्टर उनके आने वाले नए गाना का है। गाने का नाम  वो पी-पी कर मर रहा है (Woh Pi-Pi Kar Mar Raha Hai Song) है। इस पोस्टर में एक तरफ उनकी खूबसूरत तस्वीर लगी हुई है, जबकि दूसरी तरफ एक डार्क शेड में शराब पीता हुआ शख्स है और उसके नीचे गाड़ी दिखाई गई है। पोस्टर और गाने का नाम देखकर लोगों ने कयास लागना शुरू कर दिया है कि यह सॉन्ग पवन सिंह (Pawan Singh Song) को टारगेट करके लिखा गया है।

यहां देखिए अक्षरा सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट-

अक्षरा सिंह यूजर को दिया करारा जवाब

अक्षरा सिंह (Akshara Singh Post)  के इस पोस्टर के शेयर करने के बाद उनके फैंस और फॉलोवर्स  दो गुटों में बंट गए हैं। कई लोग उनको इस सॉन्ग के शुभकामनाएं दे रहे है,  तो कई लोग उन पर तंज कस कर रहे हैं।  सुजीत कुमार नाम के यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया और  लिखा, ‘पवन भाई (सिंह) बहुत बड़े पियक्कड़ हैं क्या? हम आप दोनों की फाइट को एन्जॉय कर रहे हैं। ईश्वर आप दोनों को बनाए रखे। पांच साल बाद हम आप दोनों को निश्चित तौर पर एक साथ एक फिल्म करते हुए दिखेंगे जिसमें आप दोनों काफी रोमांस कर रहे होंगे।’ इस यूजर का अक्षरा सिंह ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने रिप्लाई में लिखा, ‘थूक के चाटने की आदत मुझे नहीं है।’

 

पवन- अक्षरा सिंह विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, इस अंदाज में दिया चेतावनी

यहां देखिए, अक्षरा सिंह ने बताया कहां तक पहुंचा पवन सिंह का मामला…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।