भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के आरोपों का पवन सिंह ने इस गाने के जरिए दिया जवाब, रानी चटर्जी ने दिया साथ

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Pawan Singh Akshara Singh Controversy) का विवाद किसी से छुपा नहीं है। पवन सिंह का नया सॉन्ग आ चुका है। इस सॉन्ग के टाइटल और बोल से लगता है कि इसे अक्षरा सिंह को टारगेट कर के तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इसमें रानी चटर्जी ने अपनी आवाज दी है।

रानी चटर्जी के साथ पवन सिंह और अक्षरा सिंह। (फोटोः इस्टाग्राम)

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद (Akshara Singh Pawan Singh Controversy) किसी से छुपा नहीं है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है। उन्होंने उनके घर के पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अक्षरा सिंह ने इन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने पवन सिंह के खिलाफ भी जान से मारने की धमकी दिलवाने और प्राइवेट वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh Songs)ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोवर्स को एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह एक सॉन्ग बहुत जल्द लेकर आने वाली है। सॉन्ग का नाम ‘वो पी-पी कर मर रहा है‘ है। माना जा रहा है कि इस सॉन्ग में पवन सिंह की हरकतों के बारे में बताया जाएगा। लेकिन अक्षरा सिंह के इस गाने के आने से पहले ही पवन सिंह का नया सॉन्ग आ चुका है। इस सॉन्ग के टाइटल और बोल से लगता है कि इसे अक्षरा सिंह को टारगेट कर के तैयार किया गया है। इस सॉन्ग को पवन सिंह के साथ-साथ भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। खास बात यह है कि इसमें भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Song) ने भी अपनी आवाज दी है।

यहां सुनिए पवन सिंह का बदनाम कर दोगी सॉन्ग-

गाने के जरिए ये कह रहे हैं पवन सिंह

पवन सिंह (Pawan Singh Song) के इस सॉन्ग का टाइटल बदनाम कर दोगी (Badnam Kar Dogi)है। इस सॉन्ग के जरिए प्रियंका सिंह और पवन सिंह एक कपल के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसमें वह कहती है कि तुम्हारे सिवा कोई और भाता नहीं हैं। फिर पवन सिंह कहते हैं कि झूठी, हंसाकर फंसाकर अपना काम कर लोगी। नाम जोड़कर हमसे अपना नाम कर लोगी। बाद में तुम मुझको बदनाम कर दोगी।

पवन- अक्षरा सिंह विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, इस अंदाज में दिया चेतावनी

यहां देखिए, अक्षरा सिंह ने बताया कहां तक पहुंचा पवन सिंह का मामला… 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।