नवरात्रि में सिंगर अक्षरा स‍िंह ने गाया ये भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग 'पवन सिंह के भजन बजा के' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। अक्षरा सिंह इस सॉन्ग में एक मंदिर में गा रही है।

मंदिर में पूजा करती हुईं अक्षरा सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग ‘पवन सिंह के भजन बजा के’ यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। अक्षरा सिंह इस सॉन्ग में एक मंदिर में गा रही है। यह सॉन्ग एल्बम ‘दुलार देवी मैया के’ से है। इस एल्बम में पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने कई देवी मां के कई गीत साथ गाए हैं। इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह भक्तिमय माहौल में डूबी हुई हैं।

अक्षरा सिंह के इस नवरात्रि स्पेशल भक्ति सॉन्ग को अब तक लगभग सवा 2 करोड़ लोग देख चुके हैं। इस सॉन्ग को मनोज मतलबी ने लिखा है और इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। इस सॉन्ग को किशोर कुमार ने डायरेक्ट किया है। सॉन्ग के बोल कुछ इस तरह है, ‘नाचो माई के अंगनाइयां, पवन सिंह के भजन बजा के।’ इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह काफी सुंदर दिख रही हैं।

भोजपुरी के बड़े स्टार के साथ किया काम

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम करने के साथ कई एल्बम भोजपुरी एल्बम में सॉन्ग भी गाए हैं। उन्होंने लगभग भोजपुरी के सभी स्टार जैसे रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, रितेश पांडे के साथ काम किया है। उनकी एक्टिंग जितनी लाजवाब है, उतनी ही उनकी आवाज भी मधुर है। उन्होंने कई फिल्मों में भी गाने गाए हैं।

टीवी सीरियल में भी काम
इतना ही नहीं अक्षरा सिंह के ‘अखियों से गोली मरेबा’, ‘धड़का’ और ‘बलम जी लव यू’ जैसे सॉन्ग लोगों की जुबां पर अब तक चढ़े हुए हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी टीवी सीरियल में काम कर रही हैं। उनकी सुंदरता और एक्टिंग का लोगों के बीच ऐसा क्रेज है कि वह जहां भी जाती हैं लोगों का हुजूम उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ता है।

इन भोजपुरी फिल्मों में आएंगी नजर

वहीं बात करे इनकी आने वाली भोजपुरी फिल्मों की तो वह, फिल्म ‘बबुआ बावली’, ‘गुंडे’, ‘जनम 2’, ‘मजनुआ’, ‘लव मैरिज’ और ‘विवाह’ जैसी अपकमिंग भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही हैं।

यहां देखिए  अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।