Ankhiyon Se Goli Marab Song: अक्षरा सिंह के डांस मूव्स ने उड़ाए फैंस के होश, देखिए सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग

अक्षर सिंह का एक भोजपुरी सॉन्ग टुकुर टुकुर ताका ना यूट्यूब पर लगातार धमाका मचाए जा रहा है। ये सॉन्ग एक भोजपुरी एल्बम अंखियां से गोली मारब (Ankhiye Se Goli Marab) का है। इसमें अक्षरा जबदस्त डांस करती हुई नज़र आ रही हैं।

अक्षरा सिंह ( फोटो -इंस्टाग्राम )

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी ही खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshra Singh) हमेशा अपनी अदाकारी से दिल जीतती रहती हैं। अक्षरा सिंह एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ ही बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह हमेशा अपनी हॉट अदाओ से अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। इनदिनों वह मीडिया की सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। दरअसल अक्षरा सिंह ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह पर धमकाने, इंडस्ट्री में काम करने से रोके जाने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस के पास है। पवन ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

इसी विवाद के चलते दोनों के कई गाने यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे ही अक्षर सिंह का एक भोजपुरी सॉन्ग टुकुर टुकुर ताका ना यूट्यूब पर लगातार धमाका मचाए जा रहा है। ये सॉन्ग एक भोजपुरी एल्बम अंखियां से गोली मारब (Ankhiye Se Goli Marab) का है। इसमें अक्षरा सिंह जबदस्त डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। अपनी हॉट डांस मूव्स से फैंस का मनोरंजन करती दिख रही हैं। जैसे कि आप वीडियो में देख रहे हैं अक्षरा ने सफेद कलर की टॉप और जीन्स पहनकर बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।

यहां देखिए अक्षरा सिंह का धमाकेदार डांस वीडियो…

बताते चलें कि टुकुर टुकुर ताका ना सांग को अक्षरा सिंह ने अपनी अवाज़ दी है। इसके बोल मनोज मतलबी ने दिए हैं। इसके साथ ही म्यूजिक डायरेक्ट भी किया है। इस गाने में अक्षरा के कातिलाना अदाओं ने फैंस पर जादू कर दिया है। यही वजह है कि यूट्यूब पर अब तक 10,235,954 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खास बात आपको बता दें कि अक्षरा अपनी आने वाली फिल्म डोली (Doli) की शूटिंग में व्यस्त हैं। आपको अक्षरा सिंह का डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।

वीडियो में देखिए पवन सिंह-अक्षरा सिंह के विवाद में कूद पड़ी आम्रपाली दुबे…