अक्षरा सिंह ने शेयर किया अपनी दिलकश अदाओं से भरे दो वीडियो, एक्ट्रेस ने फैंस से पूछा ये सवाल

अक्षरा सिंह (Akshara Singh Video)  नेअपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। जिसे देखने के बाद आप उनके दीवाने हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने इन दोनों ही वीडियों में एक ही गाने पर अपनी खूबसूरत और सादगी से भरी अदाएं दिखाई हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh Video)  नेअपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। जिसे देखने के बाद आप उनके दीवाने हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने इन दोनों ही वीडियों में एक ही गाने पर अपनी खूबसूरत और सादगी से भरी अदाएं दिखाई हैं। एक वीडियो में वह याद पिया की आने लगी सॉन्ग में काफी बेहतरीन लुक दे रही हैं। वह अपने चेहरे के एक्स्प्रेश बेहतरीन तरीके से बदल रही हैं। अपनी आंखों और पलकों से लुभा रही हैं। इसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।

इसके अलावा  अक्षरा सिंह (Akshara Singh Song)  दूसरे वीडियो में इसी सॉन्ग में लिरिक्स के साथ-साथ अपने एक्प्रेशन दे रही हैं। वह कोयल की तरह कूक निकालती हुईं भी नजर आती हैं। दरअसल ये वीडियो उन्होंने टिकटोक पर बनाया है, जिसे बाद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस से पूछा है कि इन दोनों में कौन सा वीडियो पसंद आया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘इनमें से कौन सा वीडियो आपको अच्छा लगा?’ इसके साथ ही उन्होंने हैशटेग के साथ लिखा वह अकेले ही ड्युएट गा रही हैं। एक ही जिंदगी है प्यार बांटते हुए चलो।

यहां देखिए अक्षरा सिंह की दिलकश अदाओं से भरे वीडियो-

पवन सिंह के साथ विवाद

आपको बता दें भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है।  वह भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक  हैं। उनकी जोड़ी भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के साथ बनी। लेकिन अब दोनों के बीच विवाद (Akshara Singh Controvarsy) चल रहा है। इस विवाद के चलते दोनों ही स्टार्स सुर्खियों में बने हुए हैं। इनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल और यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहे हैं।

पवन- अक्षरा सिंह विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, इस अंदाज में दिया चेतावनी

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें अक्षरा सिंह ने बताया ने बताया कहाँ तक पहुंचा पवन सिंह का मामला…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।