अक्षरा सिंह कर रही हैं भोजपुरी के सबसे महंगे सॉन्ग पर काम, इस बड़े म्यूजिक कंपोजर के साथ मिलाया हाथ

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh Song) का बहुत जल्द एक सॉन्ग लॉन्च होने वाला है। वह इस सॉन्ग को भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा सॉन्ग बता रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम म्यूजिक कंपोजर विनय विनायक के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में काफी पॉपुलैरिटी है। सोशल मीडिया पर भी उनके काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में वह एक भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े म्यूजिक कंपोजर विनय विनायक के साथ एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के सामने खड़ी हैं। वह यहां अपने नए सॉन्ग की रिकॉर्डिंग के लिए पहुंची हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh Songs) ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘काम काम काम अब भी विनया विनायक के साथ काम पर हूं। सोनी म्यूजिक नॉर्थ के साथ बहुत जल्द ही ब्लास्ट प्रोजेक्ट आने वाला है।’ इसके अलावा उन्होंने हैशटेग में लिखा कि यह सॉन्ग भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा सॉन्ग होगा। प्यार करते रहे और फैलाते रहें। अक्षरा सिंह इसके अलावा भोजपुरी फिल्म डोली की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने शूटिंग के दौरान की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर की है। डोली एक रोमेंटिक फिल्म है। इसमें उनके अपॉजिट रितेश पांडे हैं।

देखिए म्यूजिक कंपोजर विनय विनायक के साथ अक्षरा सिंह-

पवन सिंह के साथ विवाद

हाल ही में अक्षरा सिंह की फिल्म राजा राजकुमार  (Raja Rajkumar Bhojpuri Film)  का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। जैसा की हम सभी जानते हैं अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह पर मारपीट, धमकी और रेप करवाने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। अक्षरा सिंह तो खुलकर सामने आ चुकी हैं, लेकिन पवन सिंह इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि माना जा रहा है पवन सिंह ने उन्हें टारगेट करके एक गाना बदनाम करोगी लॉन्च किया, जिसके बाद अक्षरा सिंह ने वो पी पी कर मर रहा है सॉन्ग किया।

पवन- अक्षरा सिंह विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, इस अंदाज में दिया चेतावनी

यहां देखिए, अक्षरा सिंह ने बताया कहां तक पहुंचा पवन सिंह का मामला… 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।