अक्षरा सिंह के स्टेज पर आते ही दर्शकों ने तोड़ी कुर्सियां, देव सूर्य महोत्सव का आयोजन छावनी में बदला 

खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां देव सूर्य महोत्सव में शो करने के लिए अक्षरा सिंह पहुंची हुईं थीं। मिल रही जानकारी के मुताबिक़ जितनी जगह वहां दर्शकों के लिए उपलब्ध थी उससे तीन गुना ज्यादा भीड़ वहां जुट गई।

अक्षरा सिंह के शो में तोड़ी गई कुर्सियां (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक अच्छी अदाकारा के साथ अच्छी सिंगर भी हैं। इन्हे देखने के लिए लोग दीवाने हैं लेकिन इस बार लोगों की दीवानगी पागलपन में बदल गई वो भी इतना कि लोगों ने अक्षरा सिंह के शो में पत्थर बाजी की और मंच के सामने लगी कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर मौजूद कई दर्शक घायल हो गए। आनन फानन में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घायल हुए दर्शकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां देव सूर्य महोत्सव में शो करने के लिए अक्षरा सिंह पहुंची हुईं थीं। मिल रही जानकारी के मुताबिक़ जितनी जगह वहां दर्शकों के लिए उपलब्ध थी उससे तीन गुना ज्यादा भीड़ वहां जुट गई। लोगों को खड़े होकर प्रोग्राम देखना पड़ रहा था जिसकी वजह से हंगामा होना शुरू हो गया। गुस्से में आए कुछ लोगों ने तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी और अच्छा ख़ास चल रहा अक्षरा सिंह का शो बीच में ही रोकना पड़ा। आश्चर्य की बात ये है अफरा तफरी इस कदर बढ़ गई कि कार्यक्रम में उपस्तिथ जिलाधिकारी राहुल रंजन भी भाग निकले। फिलहाल अक्षरा सिंह खतरे से बाहर हैं।

आप भी देखें बिगड़े माहौल की तस्वीर 

बिगड़ते माहौल को देखते हुए एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने स्टेज से माइक पर घोषणा की और लोगों को वापस अपने घर जाने को कहा। बावजूद इसके जब भीड़ ने एसडीओ की बात नहीं मानी तो पुलिस को स्तिथी काबू में  करने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने एक शक्श को हिरासत में लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। आलम ये है कि आयोजन छावनी में बदल गया। एक्टिंग के साथ-साथ अक्षरा सिंह की आवाज भी बढियाँ है इसलिए उन्हें अक्सर इस तरह के शो करने होते हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी बड़े स्टारों के साथ काम किया है।

देखें अक्षरा सिंह की तस्वीरें 

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने की काजल राघवानी के लाखों की शॉपिंग 

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।