अक्षरा सिंह के गाने ‘सैयां के बुलेट’ ने मचाया धमाल! गाने को मिले लाखों व्यूज, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों एक के बाद एक हिट सॉन्ग दे रही हैं। अक्षरा सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नया गाना 'सैयां के बुलेट' (Saiya Ke Bullet) रिलीज हुआ, जो फैंस के बीच धूम मचाता दिख रहा है।

अक्षरा सिंह का गाना (फोटो: सोशल मीडिया)

Akshara Singh Ke Gane: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों एक के बाद एक हिट सॉन्ग दे रही हैं। अक्षरा सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नया गाना ‘सैयां के बुलेट’ (Saiya Ke Bullet) रिलीज हुआ, जो फैंस के बीच धूम मचाता दिख रहा है।

अक्षरा सिंह के हिट लिस्ट में अब सॉन्ग में ‘सैयां के बुलेट’ का नाम भी शामिल हो गया है। ‘सैयां के बुलेट’ सॉन्ग रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है। अक्षरा सिंह के साथ-साथ ये गाना टेलीविजन एक्टर करण खन्ना (Karan Khanna) के लिये भी खास है। करण का पहला गाना है जिसमें वो अक्षरा के साथ धमाल मचाते दिख रहे हैं।

Navratri Song: पवन सिंह के देवी गीत की धूम! ‘दियरी’ का चला जादू, देखें वीडियो

अक्षरा सिंह का नया गाना ‘सैयां के बुलेट’

बीते कुछ महीनों में अक्षरा सिंह के जितने भी म्यूजिक वीडियोज रिलीज हुए हैं, वो सब हिट साबित हुए हैं। एक्ट्रेस का शायद ही कोई गाना होगा जिसे म्यूजिक लवर्स ने इग्नोर किया होगा। अक्षरा सिंह का जादू इन दिनों टीवी से लेकर बड़े परदे तक जमकर चल रहा है।

अक्षरा और करण का न्यू सॉन्ग अपना भोजपुरी (Apan Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे कुछ ही घंटों में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने पर व्यूज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गाने में अक्षरा सिंह मॉर्डन अंदाज में लोगों को दिल जीतती दिख रही हैं।

रश्मिका मंदाना होंगी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की फीमेल लीड!

बॉलीवुड और टीवी की ने खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.