आम्रपाली दुबे- अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है, गाने में निरहुआ और पवन सिंह की माचो एंट्री 

हालही में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव का गाना होली में जीएसटी जोड़ के भी यूट्यूब पर छाया हुआ था। इस गाने को 12 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया था। इसके अलावा पवन सिंह के कई होली सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड में छाए हुए थे। 

आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह का होली वीडियो सॉन्ग बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं सहेली की होली। सहेली की होली गाने में हम देख पा रहे हैं कि अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे एक दूसरे से गाना गाते हुए नोकझोंक कर रहे है। आम्रपाली और अक्षरा ये जानना चाहते हैं कि किसका पति अच्छा रोमांस कर लेता है। अपने-अपने पति की गाथा दोनों ही गाकर सुना रहे हैं। मजे की बात ये है कि गाने के अंत में पवन सिंह अक्षरा का दूल्हा बनकर आते हैं और दिनेश लाल यादव आम्रपाली दुबे का दूल्हा बनकर आते हैं। दोनों अपनी पत्नीयों के साथ होली खेलते हैं। आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह का मुंह खुला का खुला तब रह जाता है जब वे देखती हैं कि वे खुद एक दूसरे से झगड़ रहीं हैं पर निरहुआ पवन सिंह के साथ भाई-चारा निभाते हुए साथ में पार्टी करने चले जाते हैं। वाकई में बड़ा मजेदार वीडियो है ये।

इस सॉन्ग वीडियो की खास बात ये है कि गाने को आम्रपाली और अक्षरा सिंह ने ही गाया भी है। जबकि कम्पोज छोटे बाबा ने किया है। गाने के बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने। होली के मद्देनजर इस गाने का निर्माण किया गया है। अक्षरा सिंह तो अच्छा गाती ही हैं लेकिन आपने शायद पहली बार आम्रपाली दुबे को गाते हुए सूना होगा। आम्रपाली के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी इंटरनेट पर इतनी पसंद की जा रही है कि इस गाने को अब तक 2,715,245 से भी ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।

देखें आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग 

हालही में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव का गाना होली में जीएसटी जोड़ के भी यूट्यूब पर छाया हुआ था। इस गाने को 12 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया था। इसके अलावा पवन सिंह के कई होली सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड में छाए हुए थे।

देखें पवन सिंह और रानी चटर्जी के प्यार की दर्दनाक दास्तान 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।