आम्रपाली दुबे की कॉमेडी को देख हंस-हंस कर लोट-पोट हुए दर्शक, देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस का ये मजेदार वीडियो

आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों में अपनी बहुत ही उम्दा अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच उनकी एक फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी  (Nirhua Hindustani) का एक कॉमेडी सीन तेज़ी से वायरल हो रहा है।

दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, पाखी हेगड़े (फोटो-निरहुआ हिंदुस्तानी पोस्टर)

भोजपुरी अभिनेत्री और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपनी अदाकारी और जबरदस्त डांस से फिल्मों में धमाका मचाते हुए आई हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी आए दिन अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं। आम्रपाली दुबे खासकर फिल्मों में अपनी बहुत ही उम्दा अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी  (Nirhua Hindustani) का एक कॉमेडी सीन तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये कॉमेडी सीन इतना मज़ेदार है कि यूट्यूब पर इसके व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

फिल्म का ये सीन कुछ ऐसे ही कि, एक बच्चा आंगन में बुक लेकर जोर-जोर से गलत इंग्लिश पढता जा रहा हैं। आम्रपाली दुबे वहां आकर बच्चे की मां से पूछती है कि ये इतनी गलत इंग्लिश क्यों पढ़ रहा है। तब पता चलता है स्कूल के मास्टर बच्चे को गलत इंलिश पढ़ा रहे हैं। यह सुनते ही आम्रपाली  दौड़कर गुस्से में स्कूल पहुंचती हैं। मास्टर से झगड़ा करने लगती हैं। इस झगडे का सीन इतना मज़ेदार है कि आप भी देख कर हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे। इस सीन को यूट्यूब पर अब तक 98,450,510 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

आम्रपाली दुबे के इस कॉमेडी सीन देखने को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए

 

बताते चलें कि फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी कॉमेडी, रोमांस और एक्शन से भरपूर है। फिल्म में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री बहुत ही जबरदस्त है। यह फिल्म एक छत्तीसगढ़ की फिल्म लैला टिप टॉप ( Laila Tip Top) की रीमेक है। निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म के लेखक संतोष मिश्रा हैं। डायरेक्ट सतीश चंद जैन है। फिल्म 2014 की सुपरहिट फिल्म थी।

यह भी जानते चलें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ की फिल्म लल्लू की लैला (Lallu Ki Laila) रिलीज़ हो गई हैं। फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री बहुत ही जबरदस्त हैं।आम्रपाली दुबे इन दिनों निरहुआ  के साथ  निरहुआ द लीडर (Nirhua The Leader) की शूटिंन मे व्यस्त हैं। आपको यह कॉमेडी सीन कैसा लगा कमेंट करके हमे जरूर बताए।

वीडियो में देखें आम्रपाली को पवन सिंह की कौन सी बात प्यारी लगी…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।