Amrapali Dubey Video: दहेज मांगने वालों के खिलाफ आम्रपाली दुबे ने बनाया ये वीडियो, की पिटाई करने की बात

आम्रपाली दुबे ने जो वीडियो (Amrapali Dubey Video) शेयर किया है, उसमें वह बोल रही हैं कि पूर्वांचल और पश्चिमी बिहार में होने वाले शादी के गाने की बात कर रही हैं। जिसमें लड़के दहेज में गाड़ी या मोटरसाइकिल मांगते हैं, उनको दहेज मांगने के लिए डांटती हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। जिससे उनके फैंस को उनके बारे में और उनके रूटीन वर्क के बारे में पता चलता है। आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए वह सोसाइटी को एक सोशल मैसेज दे रही हैं। वह दहेज मांगने के वालों के खिलाफ मजाकियां अंदाज में गा रही हैं।

दरअसल, आम्रपाली दुबे ने जो वीडियो (Amrapali Dubey Video) शेयर किया है, उसमें वह बोल रही हैं कि पूर्वांचल और पश्चिमी बिहार में होने वाले शादी के गाने की बात कर रही हैं। जिसमें लड़के दहेज में गाड़ी या मोटरसाइकिल मांगते हैं, उनको दहेज मांगने के लिए डांटती हैं। दहेज एक बुरी प्रथा है, जिसका सरकार भी विरोध करती है। इसे आम्रपाली दुबे ने खूबसूरती के तैयार किया है।

यहां देखिए आम्रपाली दुबे का इंस्टाग्राम वीडियो-

वीडियो में आम्रपाली दुबे लाल दुपट्टा सर रखती हैं और उससे मुंह छुपाते हुए कहती हैं, हमारी शादियों के गाने। इसके बाद कोरस में यानी कई महिलाएं भोजपुरी में गीत गा रही हैं। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं,’ गाड़ी लेबे, घोड़ा लेबे, लेबे हीरो होंडा, लगाऊं चार डंडा, दिमाग होई ठंडा, बतावा दुल्हे राजा दहेज लेबा कितना।’ आम्रपाली दुबे इस गाने के साथ इंटरेस्टिंग एक्प्रेशन भी देती हैं।

लोगों से की दहेज न लेने की अपील

आम्रपाली दुबे ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में दहेज न लेने की अपील की है। उन्होंने लिखा,अब और दहेज नहीं। लगाइब 4 डंडा, दिमाग होई ठंडा।’ इसके साथ ही उन्होंने हैशटेग के साथ दहेज नहीं भी लिखा है। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे ने साल 2015 में भोजपुरी की दुनिया में एंट्री की है और कम समय में ही इस इंडस्ट्री की क्वीन बन बैठी हैं। आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म थी निरहुआ हिन्दुस्तानी

खेसारी लाल यादव के बाद आम्रपाली दुबे ने दिया दान, बिहार के इंसेफेलाइटिस पीड़ित बच्चों के लिए किया ये काम

यहां देखिए, खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे-रानी चटर्जी की फिटनेस पर दिया चौकाने वाला बयान कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।