प्रियंका चोपड़ा से मिलकर खुशी से झूम उठीं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, तस्वीर शेयर कर लिखा- मैं बहुत खुश हूं!

आम्रपाली दुबे के बारे में आपको बता दें कि अभिनेत्री को भोजपुरी की क्वीन कहा जाता है। आम्रपाली ने साल 2014 में निरहुआ हिन्दुस्तानी फिल्म के साथ भोजपुरी में डेब्यू किया था और अब वे इंडस्ट्री की जान बन चुकी हैं। इनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ खूब पसंद की जाती है।

आम्रपली दुबे और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

आम्रपाली दुबे के फैंस के लिए खुशखबरी है। आम्रपाली दुबे ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से मुलाक़ात की है। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में हम देख पा रहे हैं कि आम्रपाली दुबे प्रियंका चोपड़ा के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। इस फोटो को आम्रपाली के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स की बरसात भी कर रहे है। इस तस्वीर को आम्रपली ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

जानकारी के मुताबिक, ये फोटो मुंबई में आयोजित एक इवेंट की हैं, जहां आम्रपाली दुबे की भेंट प्रियंका चोपड़ा से हो गई। प्रियंका और आम्रपाली दुबे के अलावा तस्वीर में मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। मधु चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की मां हैं। प्रियंका ने सफ़ेद कलर की ड्रेस पहनी हैं और बेहद हॉट लग रही हैं, तो वहीं आम्रपाली ने भी फ्लावर प्रिंटेड ड्रेस पहनी हैं और खूबसूरत लग रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा है…

फाइनली प्रियंका चोपड़ा मैम और मधु मैम से मुलाकात हो ही गई। इस घड़ी के लिए मै उत्सुक थी और अब बहुत खुश भी हूं। इन दोनों को मैं बधाई देती हूँ। इस तस्वीर को खींचने के लिए सिद्धार्थ चोपड़ा का बहुत धन्यवाद।

देखें प्रियंका चोपड़ा के साथ आम्रपाली दुबे की तस्वीर…

आम्रपाली दुबे के बारे में आपको बता दें कि अभिनेत्री को भोजपुरी की क्वीन कहा जाता है। आम्रपाली ने साल 2014 में निरहुआ हिन्दुस्तानी फिल्म के साथ भोजपुरी में डेब्यू किया था और अब वे इंडस्ट्री की जान बन चुकी हैं। इनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ खूब पसंद की जाती है। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर के साथ द स्काई इज पिंक फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं और अब अपने हॉलिडे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें संभावना सेठ भोजपुरी के किस अभिनेता को हॉट मानती हैं…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।