Anara Gupta Birthday: इतने बरस की हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता, इन सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस अनारा गुप्ता (Anara Gupta Birthday)का आज जन्मदिन है। वह 32 साल की हो गई हैं। उन्होंने दिनेश लाल यादव और रवि किशन के साथ डेब्यू किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की और इसके बाद उन्होंने भोजपुरी, हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया।

  |     |     |     |   Updated 
Anara Gupta Birthday: इतने बरस की हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता, इन सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई
भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री में साल 2008 में आई फिल्म विधाता से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनारा गुप्ता (Anara Gupta Birthday)का आज जन्मदिन है। वह 32 साल की हो गई हैं। उन्होंने दिनेश लाल यादव और रवि किशन के साथ डेब्यू किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की और इसके बाद उन्होंने भोजपुरी, हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया। अनारा गुप्ता ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से अपना अलग मुकाम हासिल किया और लगभग हर भोजपुरी स्टार के साथ काम किया। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फिटनेस को भी काफी तवज्जो देती हैं।

आपको बता दें अनारा गुप्ता (Anara Gupta Profile) का जन्म जम्मू में 29 अगस्त 1986 को हुआ था। वह साल 2006 में मिस जम्मू (Miss Jammu 2006) का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। ये अवार्ड जीतने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जब वह भोजपुरी सिनेमा की ऊंचाइयों पर पहुंच गईं, तो उन्हें भोजपुरी क्वीन कहा जाने लगा। वह भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपने नाम कई अवार्ड किए हैं। वह महुआ टीवी पर आने वाले डांसिंग रियलिटी शो नाच नचैया धूम मचैया में भी दिखाई दीं। इसमें गणेश आचार्य, सुधा चंद्रन और कानु मुखर्जी जज थे। इस शो में वह पहली रनरअप रही, जिससे उन्हें और पॉपुलैरिटी हासिल हुई।

आम्रापली दुबे सहित इन स्टार्स  ने दी बधाई

अनारा गुप्ता की पहली हिंदी फिल्म मिस अनारा थी। आम्रपाली दुबे , प्रवेश लाल यादव, सीमा सिंह और पूनम दुबे सहित कई भोजपुरी सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इन सभी स्टार्स ने उनके लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विश किया है। साथ में उनकी तस्वीरें भी शेयर की है।

यहां देखिए सेलेब्स के बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट-

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply