अंजना सिंह दिल्ली की रामलीला में करती दिखेंगी परफॉर्मेंस, भोजपुरी एक्ट्रेस निभाएंगी ये मुख्य किरदार

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh As Sita) दिल्ली में एक रामलीला समिति के अध्यक्षता में होने वाले मंचन में सीता के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। इस रामलीला आयोजन करवाने वाली समिति का नाम लव-कुश रामलीला कमेटी है।

सीता के किरदार में भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh Bhojpuri Actress) किसी पहचान कि मोहताज नहीं है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के बाहर भी काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इतना ही नहीं उन्होंने एक जानकारी और भी शेयर की है। वह दिल्ली में होने वाली सबसे बड़ी रामलीला में सीता के किरदार में दिखाई देने वाली है। जैसा कि आप जानते हैं कि आज से नवरात्रि शुरू हो गए। इन नौ दिनों जगह-जगह रामलीला का भी मंचन किया जाता है। दिल्ली में कई बड़ी रामलील समितियां हैं, जहां बॉलीवुड-टीवी एक्टर-एक्ट्रेस भी परफॉर्म करते हैं।

इस बार भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh Ram Leela)  एक रामलीला समिति के अध्यक्षता में होने वाले मंचन में सीता के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। इस रामलीला आयोजन करवाने वाली समिति का नाम लव-कुश रामलीला कमेटी है। यह हर साल दिल्ली स्थित लाल किला मैदान में रामलीला के मंचन का आयोजन करता है। अंजना सिंह पिछले कई दिनों सीता के किरदार वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हुई आ रही हैं। आज से दिल्ली में भी रामलीला शुरू हो चुकी है। आप भी अंजना सिंह के फैन है, तो यहां रामलीला और उनको सीता के किरदार में देखकर आनंद ले सकते हैं।

यहां देखिए अंजना सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट-

रानी चटर्जी के साथ श्रीलंका में मनाई छुट्टियां

आपको बता दें कि अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बेबाक एक्ट्रेस हैं। वह हाल ही में अपनी दोस्त और एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterje Accident) के साथ मालदीव और श्रीलंका में छुट्टियां मना कर आईं हैं। इस दौरान दोनों खूब मस्ती भी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किए हैं।

मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं रानी चटर्जी-अंजना सिंह

यहां देखिए, अंजना सिंह ने खेसारी लाल-पवन सिंह को दी जमकर टक्कर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।