Ankhiye Se Goli Marab Song: अक्षरा सिंह ने इस गाने के जरिए किया मनचलों को टारगेट, देखिए उनका नया सॉन्ग

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) का एक भोजपुरी सॉन्ग अंखिये से गोली मारब (Ankhiye Se Goli Marab ) ने यूट्यूब पर लगातार धमाका मचाए जा रहा हैं। इस सॉन्ग के जरिए वह उन मनचलों को टारगेट करती हुईं नजर आ रही हैं, जो महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं।

भोजपुरी सॉन्ग अखिये से गोली मारब में अक्षरा सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी ही खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ( Akshra Singh ) हमेशा अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। अक्षरा सिंह एक  बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह हमेशा अपनी हॉट अदाओ से अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। इन दिनों अक्षरा सिंह  सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। दरअसल, अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह पर धमकाने, इंडस्ट्री में एंट्री से रोके जाने सहित कई गंभीर  आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। पवन सिंह ने इस पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

इस विवाद  के बीच दोनों भोजपुरी सितारों के कई गाने यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड में चल रहे हैं। ऐसे ही अक्षरा सिंह (Akshra Singh) का एक भोजपुरी सॉन्ग अंखिये से गोली मारब (Ankhiye Se Goli Marab ) ने यूट्यूब पर लगातार धमाका मचाए जा रहा हैं। इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह जबदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अपनी हॉट डांस मूव्स से फैंस का मनोरंजन करती दिख रही हैं। इस सॉन्ग के जरिए अक्षरा सिंह ऐसे मनचलों को नसीहत दे रही  हैं, जो लड़कियों की इज्जत नहीं करते और उन्हें गंदी नजरों से देखते हैं। ऐसा लगता है ये सॉन्ग पवन सिंह (Pawan Singh Song) को टारगेट कर के लिखा गया है।

देखें अक्षरा सिंह का धमाकेदार डांस वीडियो 

कुछ ही दिन में मिले एक करोड़ से ज्यादा व्यूज 

अंखिये से गोली मारब सांग को अक्षरा सिंह ने गाया है, जिसके बोल मनोज मतलबी ने दिए है और इसके म्यूजिक को भी डायरेक्ट किया है।  गाने में अक्षरा  सिंह के कातिलाना अदाओ से फैंस पर जादू कर दिया है। यही वजह है की 15 सितंबर को लॉन्च हुए इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा यानी  10,236,401 व्यूज मिल चुके हैं। खास बात आपको  बता दे की अक्षरा अपनी आनेवाली फिल्म डोली ( Doli  Bhojpuri Film) की शूटिंग में व्यस्त है। आपको अक्षरा सिंह का डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताए।

पवन सिंह का सुपरहिट भोजपुरी पॉप सॉन्ग हमार वाला डांस हुआ रिलीज़

यहां देखिए, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद पर क्या बोलीं आम्रपाली दुबे…