Monalisa: अंतरा बिस्वास से ऐसे बनी मोनालिसा, इस शख्स ने दिया था भोजपुरी एक्ट्रेस को ये नाम

क्या आप जानते हैं अंतरा बिस्वास का नाम मोनालिसा (Monalisa Real Name) कैसे पड़ा? नहीं! तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि उनके अंतरा बिस्वास से मोनालिसा का बनने का सफर। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी धीरे-धीरे बढ़ने लगी और उनके अंकल ने उन्हें मोनालिसा नाम दिया।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास (Antara Biswas)  लोगों के बीच मोनालिसा के नाम से पॉपुलर हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और इसके साथ-साथ वह कई हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर भी काफी वायरल होती है। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस जो काफी लंबे वक्त से हिंदी टीवी में एक्टिव हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं उनका नाम मोनालिसा कैसे पड़ा? नहीं! तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि उनके अंतरा बिस्वास से मोनालिसा (Monalisa Real Name) का बनने का सफर। उनका जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ। उन्होंने साउथ कोलकाता के एलजिन रोड स्थित जुलियन डे स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद उन्हों कलकत्ता यूनिवर्सिटी के आशुतोष कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने संस्कृत में बीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पार्ट टाइम टीवी एक्ट्रेस और उड़िया वीडियो एल्बम में मॉडल का काम करने लगी। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी धीरे-धीरे बढ़ने लगी और उनके अंकल ने उन्हें मोनालिसा नाम दिया।

भोजपुरी इंडस्ट्री में रखा मोनालिसा के नाम से कदम

अंतरा बिस्वास ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मोनालिसा के नाम से ही कदम रखा और वहां काफी फेमस हुईं। इस दौरान उनकी मुलाकात विक्रांत सिंह राजपूत से हुई। विक्रांत सिंह राजपूत और उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया। इस दौरान दोनों रिलेशनशिप में आ गए। साल 2017 में उन्होंने विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput)  के साथ बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनीं और इसी शो में दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बनी करीना कपूर की बड़ी फैन, वीडियो में देखिए कैसे करती नजर आईं उनकी नकल

यहां देखिए मोनालिसा की शोषण की कहानी…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।