सिंगर Antra Singh Priyanka बनीं ‘KGF साड़ी वाली’! जानिये आखिर क्या है मामला?

अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) बिहार के सीतामढ़ी के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। छोटे से गाँव से आने के बावजूद आज अंतरा भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां पहुंचने के बाद वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

अंतरा सिंह प्रियंका (फोटो: इंस्टाग्राम)

Bhojpuri Song 2022: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) बिहार के सीतामढ़ी के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। छोटे से गाँव से आने के बावजूद आज अंतरा भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां पहुंचने के बाद वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन अब अंतरा सिंगर से साड़ी बेचने वाली बन गई हैं क्या? आइये जानते हैं क्या है पूरा माजरा!

दरअसल, इंटरनेट पर अंतरा सिंह प्रियंका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंतरा मस्त तरीके से साड़ी बेचती हुई दिख रही हैं। ये बात जानने के बाद आप भी घबरा गये होंगे कि आखिर एक्ट्रेस-सिंगर के साथ हुआ क्या है। तो हम बताते हैं।

अंतरा सिंह प्रियंका साड़ी रियल लाइफ में नहीं, बल्कि म्यूजिक वीडियो में बेच रही हैं। अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना ‘KGF साड़ी वाली…’ रिलीज हुआ है, जिसमें वो साड़ी बाइक पर बैठकर गांव में साड़ी बेचती हुई नजर आ रही हैं।

अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना:

‘KGF साड़ी वाली…’ अंतरा सिंह प्रियंका का एक मजेदार वीडियो है। इसे भोजपुरी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। जिसे देख कर लोगों के चेहरे पर हंसी आ जाती है। म्यूजिक वीडियो अंतरा सिंह प्रियंका के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस वीडियो सॉन्ग को अंतरा सिंह प्रियंका ने ही अपनी आवाज दी है। जिसे अब तक 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी ने किया ‘लहराए हवा में जुल्फ’ गाने पर डांस! वीडियो को मिले लाखों व्यूज

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.