अरविन्द अकेला कल्लू और काजल राघवानी की फिल्म प्रतिबन्ध का फर्स्ट लुक रिलीज, दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स

भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ी ही तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रहे अभिनेताओं में से एक हैं अरविन्द अकेला कल्लू। इस बार अरविन्द जिस फिल्म के साथ भोजपुरी में दस्तक देने जा रहे हैं उसका नाम है प्रतिबंध है। इस फिल्म में अरविन्द की हीरोइन हैं काजल राघवानी।

भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ी ही तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रहे अभिनेताओं में से एक हैं अरविन्द अकेला कल्लू। इस बार अरविन्द जिस फिल्म के साथ भोजपुरी में दस्तक देने जा रहे हैं उसका नाम है प्रतिबंध है। इस फिल्म में अरविन्द की हीरोइन हैं काजल राघवानी। इस फिल्म का कुछ देर पहले ही पोस्टर लांच किया गया है जो काफी एट्रेक्टिव लग रहा है। इसमें काजल और कल्लू जहां रोमांटिक अंदाज में भा रहे हैं। वहीं भोजपुरी सिनेमा के वर्सटाइल एक्टर अवधेश मिश्रा अलग ही कॉमेडी अंदाज में दिख रहे हैं और देव सिंह पुलिस वर्दी में नज़र आये हैं। इस फ़िल्म का टीजर 29 सितम्बर को रिलीज किया जाएगा, जबकि फ़िल्म का ट्रेलर नवरात्रि के मौके पर रिलीज होगी।

देखें फिल्म का पोस्टर 

फ़िल्म के निर्माता अमित कुमार गुप्ता और लेखक -निर्देशक अशोक त्रिपाठी ने बताया कि – प्रतिबंध एक सामाजिक ड्रामा वाली फिल्म है, जिसका हर किरदार दर्शकों पर अपना प्रभाव छोड़ेगा। फ़िल्म में दर्शकों को बहुत कुछ नया मिलने वाला है। इसकी एक झलक फर्स्ट लुक में देखा जा सकता है, जहां हम कल्लू के अपोजिट लीड रोल में काजल राघवानी को लेकर आ रहे हैं। यह भोजीवुड की फ्रेश जोड़ी होगी, जो दर्शकों के बीच धमाका करने वाली है। दोनों की केमेस्ट्री सेट पर मजेदार रही है। यह फ़िल्म जब रिलीज होगी, तब सभी इनकी केमेस्ट्री देख दंग रह जाएंगे। फ़िलहाल 29 सितम्बर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर इस ट्रेलर सबके सामने होगा जिसकी तैयारी में हम लग चुके हैं।

कैप्टन वीडियो प्रा. लि. कृत और राकेश कुमार गुप्ता प्रस्तुत फ़िल्म प्रतिबंध के सह निर्माता अजय गुप्ता, आलोक गुप्ता व पंकज गुप्ता हैं। संगीतकार मधुकर आनंद- श्याम देहाती ,गीतकार प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, संतोष पुरी, आज़ाद सिंह व संदीप साजन हैं। फ़िल्म की संवाद इंद्रजीत ने लिखी है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, अनुज मिश्रा और राम देवन की है, जबकि एक्शन दिलीप यादव का है।

EXCLUSIVE: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती कराई गईं !

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें स्मृति सिन्हा का राबड़ी देवी रूप 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।