दिनेश लाल यादव के समर्थन में भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला ने गाया ये सॉन्ग, एक दिन में मिले इतने लाख व्यूज

भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर सिंगर कदम रखने वाले अरविंद अकेला 'कल्लू' भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के समर्थन में खास अंदाज में वोट मांग रहे हैं। अरविंद अकेला ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में एक सॉन्ग गया है।

अरविंद अकेला कल्लू और दिनेश लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल/इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर सिंगर कदम रखने वाले अरविंद अकेला ‘कल्लू’ भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के समर्थन में खास अंदाज में वोट मांग रहे हैं। अरविंद अकेला ने दिनेश लाल यादव निरहुआ और भाजपा के समर्थन में एक सॉन्ग गया है। जिसे बुधवार को यूट्यूब पर लॉन्च किया गया। इस सॉन्ग को 24 घंटे से भी कम वक्त में 2,079,270 लोगों ने देख लिया है। इतने कम समय दो लाख से ज्यादा व्यू मिलना अरविंद अकेला और दिनेश लाल यादव की पॉपुलेरिटी को दिखाता है।

आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। अरविंद अकेला के इस सॉन्ग का नाम ‘निरहुआ भैया को जीताना है’ है। श्याम देहाती के लिरिक्स को कल्लू ने अपने खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया है। इस गाना के संगीतकार आशीष वर्मा हैं। उनके इस सॉन्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जिताने और देश की बागडोर संभालने को लेकर जनता से एक अपील है।

अरविंद अकेला ने निरहुआ के बारे में कहा ये
अरविंद अकेला का कहना है कि निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री की शान हैं। उनके लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनकी तरफ से यह तोहफा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश की तस्वीर ही बदल दी है और आज निरहुआ उनके एक सिपाही के रूप में मजबूती से आजमगढ़ के मैदान में हैं।

यहां देखिए अरविंद अकेला कल्लू का ये सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।