अरविन्द अकेला कल्लू की ‘पत्थर के सनम’ ने मचाया धमाल, एक दिन में मिले 10 लाख व्यूज

भोजपुरी सिनेमा में युवा दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म 'पत्थर के सनम' ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

'पत्थर के सनम' फिल्म का पोस्टर

Arvind Akela kallu Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा में युवा दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) की भोजपुरी फिल्म ‘पत्थर के सनम’ ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म को यूट्यूब जमकर देखा जा रहा है। फिल्म को अब तक मात्र एक दिन में ही 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

फिल्म ‘पत्थर के सनम’ में मुख्य भूमिका में युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और क्रश गर्ल यामिनी सिंह (Yamini Singh) हैं। इन दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। फिल्म में दोनों ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म ‘पत्थर के सनम’ रिलीज होते ही काफी वायरल हो रही है। इसके साथ ही इस मूवी को यूट्यूब पर मात्र 1 दिन में 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं।

इस फिल्म को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। कल्लू और यामिनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म में कल्लू और यामिनी के अभिनय की काफी तारीफ़ हो रही है। फिल्म को दर्शक अपने परिवार के साथ देख रहे हैं। यह एक फुल मनोरंजक मसाला है।

राजघराना फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘पत्थर के सनम’ के निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। इसका निर्देशन नीरज रणधीर ने किया है। वहीं फिल्म के सह निर्माता अमित कुमार हैं। इसकी स्टोरी, पटकथा और संवाद प्रवीण चन्द्र ने लिखे हैं।

Ananya Panday Bold Photos: अनन्या पांडे ने दिखाया बोल्ड अंदाज! तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.