अरविंद अकेला का नया भोजपुरी सॉन्ग हुआ रिलीज, ये दर्द भरा गाना सुन याद आ जाएगी एक्स गर्लफ्रेंड

भोजपुरी स्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग का नाम है 'अपना बलमुआ के पा के' है। यह एक दर्द भरा भोजपुरी सॉन्ग है। इसमें सॉन्ग को अरविंद अकेला ने गाया है और इसमें एक्ट भी किया है।

भोजपुरी स्टार और सिंगर अरविंद अकेला। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी स्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग(Arvind Akela New Song) रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग का नाम है ‘अपना बलमुआ के पा के’ है। यह एक दर्द भरा भोजपुरी सॉन्ग है। इसमें सॉन्ग को अरविंद अकेला ने गाया है और इसमें एक्ट भी किया है। इस सॉन्ग को श्याम देहाती ने लिखा है और आशिष वर्मा ने इसे कंपोज किया है।

अरविंद अकेला के इस वीडियो सॉन्ग में एक लव स्टोरी (Arvind Akela Love sotry) को दिखाया गया है, जिसमें एक लड़का और लड़की एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन लड़की की शादी शायद लड़के के किसी दोस्त से हो जाती है। दोस्त जब लड़के को मिलने के लिए बुलाता है, तो लड़की उस लड़के के सामने आती है, जिसे देखकर लड़का भावुक हो जाता है। इतने में दोस्त का कॉल आता है और वहां से चला जाता है।

यूट्यूब पर पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देखा सॉन्ग

इसके बाद लड़का अपनी पूर्व प्रेमिका को उन दिनों को याद कर गाना गाता है, जब दोनों साथ में थे। गुजरे दिनों को याद कर लड़के को दुख होता है और लड़की भी भावुक होती है। लड़का गाने के जरिए बताता है कि उसके पर्स में अब भी लड़की का फोटो है। कुल मिलाकर अरविंद अकेला का ये दर्द भरा गीत यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हो गया है। महज दो दिन में इस गाने को 520,178 लोग देख चुके हैं।

इस गाने से मिली पॉपुलेरिटी

आपको बता दें कि अरविंद अकेला(Arvind Akela Films) की सबसे हिट जोड़ी निशा दुबे के साथ बनी। उन्हें भोजपुरी सॉन्ग ‘चोलिया के हुक राजा जी’ से फेम मिला। उन्होंने राजतिलक, दिलवर, जवानी की रेल कही छूट ना जाए और आवारा बालम जैसी हिट फिल्में दी।

कॉमेडियन मनोज टाइगर ने बताया किन वजहों से चुनाव हारे निरहुआ

यहां देखिए अरविंद अकेला अपना बलमुआ के पा के नया सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।