भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म छलिया का फर्स्ट लुक लॉन्च, इस दिन रिलीज होगा मूवी का ट्रेलर

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की नई फिल्म छलिया का फर्स्ट लुक आज मुंबई में लॉन्च किया गया है। फिल्म का पोस्टर का देख कर आप इमोशनल हो सकते हैं। इसमें अरविंद अकेला अपनी पीठ पर एक एक अर्थी लेकर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

अरविंद अकेला कल्लू स्टारर फिल्म छलिया का पोस्टर।

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म छलिया  (Bhojpuri Film Chhaliya) का फर्स्ट लुक आज मुंबई में लॉन्च किया गया है। फिल्म का पोस्टर का देख कर आप इमोशनल हो सकते हैं। इसमें अरविंद अकेला अपनी पीठ पर एक एक अर्थी लेकर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ पोस्टर में मनोज टाइगर, देव सिंह, हर्ष ठाकुर और कनक यादव भी इस पोस्टर में नजर आ रहे हैं। फिल्म को प्रमोद शास्त्री ने डायरेक्ट किया है जबकि इसके प्रोड्यूसर गौतम सिंह हैं।

फिल्म छलिया (Chhaliya) के डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री फर्स्ट लुक लॉन्च पर फिल्म के ट्रेलर रिलीज का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को फिल्म छलिया का ट्रेलर रिलीज होगा। इसका ट्रेलर वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल से लॉन्च होगा। डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म का फर्स्ट लुक बस एक झलक है मात्र है, फिल्म बेदह अच्छी बनी है। साफ सुथरी बनी है। यह लोगों को पसंद आयेगी। फिल्‍म में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu)  का  दमदार एक्‍शन देखने को मिलेगा। इसमें  इमोशन, रोमांस, ड्रामा के साथ वो सब कुछ है, जो एक कमर्शियल फिल्‍मों में होता है।

फिल्म में 4 बड़ी एक्ट्रेस

प्रमोद शास्त्री ने कहा कि फिल्म के सॉन्ग और डायलॉग भी ऑडियंस के साथ कनेक्ट करता हुआ नजर आएगा। इसकी झलक 5 अगस्‍त को फिल्‍म के ट्रेलर में दिखेगी। फिल्म में पहली बार कोई एक्टर चार एक्ट्रेस का दिखाई देगा। फिल्‍म छलिया में अरविंद अकेला कल्‍लू (की को-स्‍टार ऋतु सिंह, यामिनी सिंह (Yamini Singh), कनक यादव और निशा झा होंगी। इसके अलावा हर्ष ठाकुर, मनोज टाइगर, अनिल यादव और देव सिंह सहित कई बड़े कलाकार लीड रोल में होंगे।

उत्तर प्रदेश की बेहतरीन जगह पर शूट हुई फिल्म

आपको बता दें कि फिल्‍म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बेहतरीन लोकेशन पर हुई। फिल्‍म के को-प्रोड्यूसर आनंद श्रीवास्तव और इसके राइटर एस के चौहान हैं। फिल्म के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अविनाश झा घुंघरू हैं। फिल्‍म के लिरिक्‍स मनोज मतलबी और सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। कोरियोग्राफर रिकी गुप्‍ता और दिलीप मिस्‍त्री ने किया है।

अरविंद अकेला-अवधेश मिश्रा की फिल्म ‘राज तिलक’ इस दिन होगी रिलीज

यहां देखिए अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘दिलवर’ का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

View Comments (2)

  • छलिया इस भोजपुरी फिल्म मे देव सिह ने आज तक के उनके फिल्म करिअर का सबसे बेहतरीन इनसपेकटर का रोल निभाना है। हॅट्स आँफ टू हिज टँलेंटस।