अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की नयी फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ रिलीज को तैयार, 22 जुलाई को आएगा ट्रेलर

अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) भोजपुरी सिनेमा में अपनी बड़ी फैन फॉलोविंग बना चुके हैं। अरविन्द युवा दिलों के धड़कन बन गए हैं। अब फैंस जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर एक शानदार फ़िल्म में दमदार किरदार में देखेंगे। अरविन्द अकेला कल्लू की इस फिल्म का नाम 'प्यार का देवता' है। इस फ़िल्म की पहली झलक जल्द ही मिलने वाली है। यानी फ़िल्म का ट्रेलर इसी महीने की 22 तारीख को रिलीज होगा। इसकी जानकारी अरविन्द अकेला कल्लू की तरफ से दी गयी है।

अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) भोजपुरी सिनेमा में अपनी बड़ी फैन फॉलोविंग बना चुके हैं। अरविन्द युवा दिलों के धड़कन बन गए हैं। अब फैंस जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर एक शानदार फ़िल्म में दमदार किरदार में देखेंगे। अरविन्द अकेला कल्लू की इस फिल्म का नाम ‘प्यार का देवता’ है। इस फ़िल्म की पहली झलक जल्द ही मिलने वाली है। यानी फ़िल्म का ट्रेलर इसी महीने की 22 तारीख को रिलीज होगा। इसकी जानकारी अरविन्द अकेला कल्लू की तरफ से दी गयी है।

फिल्म को लेकर बताया गया है कि फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का ट्रेलर 22 जुलाई को रत्नाकर कुमार के यूट्यूब चैनल वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड से रिलीज हो रही है। फिल्म में कुल आठ गाने है जिस की पूरी शूटिंग लखनऊ में की गई है , दर्शक इस फिल्म के सभी गाने भोजपुरी टीवी के सभी सॅटॅलाइट चैनल पर देख सकते है।

भोजपुरी फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ के ट्रेलर को रिलीज करने की लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है, जिसको लेकर कल्लू ने बताया कि यह फ़िल्म प्रेम की एक अनोखी दस्ता है, जो हर एक लोगों के दिल को छू लेगी। फ़िल्म का निर्माण व्यापक स्तर पर हुआ है। इसमें मेरी भूमिका जितनी मजबूत है, उतना ही मेरे को- स्टार की भूमिका भी मजबूत है। फ़िल्म की कहानी ने पहली नज़र में इसके लिए सहमति दे दी थी। मुझे लगता है कि पहले सबों को मेरी फिल्म का ट्रेलर देखना चाहिए। उसके बाद आपको भी अंदाजा लग जायेगा कि फ़िल्म के मनोरंजन का ग्राफ कितना उम्दा है। फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ में मेरे अपोजिट यामिनी सिंह हैं, जिनके साथ मैं पहले भी काम कर चुका हूं और हमारी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।

कल्लू ने बताया कि फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का निर्माण साई श्रृंगार के बैनर से हुआ है। फ़िल्म के निर्माता संजय कुमार सिंह ,लेखक संजय राय हैं। निर्देशन एम फ़ैसल रियाज़ हैं।दोनों के साथ मेरे काम करने का अनुभव भी खास रहा है। इसके अलावा फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह, देव सिंह, कृष्ण कुमार , दिनेश यादव, मुन्ना सिंह,राज चक्रवर्ती और नूर अहमद तूबा हैं। फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी अयूब अली,कार्यकारी निर्माता शाहनवाज़ हुसैन। मारधाड़ दिनेश यादवम्यूजिक ओम झा ने दिया है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी का है। फ़िल्म लाजवाब है और ट्रेलर शानदार, तो देखिएगा जरूर।

सुष्मिता सेन ने ललित मोदी से की गुपचुप सगाई? फोटो में फ्लॉन्ट की ‘इंगेजमेंट’ रिंग! देखें रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.