Arvind Kallu Song: ‘जिन्दगी बन गए हो तुम’ का भोजपुरी वर्जन हुआ हिट, चला अरविंद अकेला कल्लू का जादू

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के यंग एंड टेलेंटेड एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू की फैन-फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। उनके गाने अब दर्शकों के बीच धूम मचा रहे हैं। अरविंद के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। इन-दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन काफी फेमस होते जा रहे हैं।

अरविंद अकेला और महिमा सिंह

Arvind Kallu Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के यंग एंड टेलेंटेड एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की फैन-फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। उनके गाने अब दर्शकों के बीच धूम मचा रहे हैं। अरविंद के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। इन-दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन काफी फेमस होते जा रहे हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बाद अब अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जिन्दगी बन गए हो तुम’ का भोजपूरी वर्जन रिलीज हो गया है।

अरविंद अकेला कल्लू के साथ इस गाने में एक्ट्रेस महिमा सिंह (Mahima Singh) की केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। गाना ‘जिन्दगी बन गए हो तुम’ को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इसके राइटर भगीरथ पाठक हैं। वहीं इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं।

‘जिन्दगी बन गए हो तुम’ का भोजपुरी वर्जन

अरविंद अकेला के इस गाने के असिस्टेंट कोरियोग्राफी प्रेम बाबू हैं। जबकि इसका प्रोडक्शन निशांत सिंह ने किया है। वीडियो का डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है। खबर लिखे जाने तक अरविन्द अकेला के इस गाने को अबतक 45,51,292 व्यूज मिल चुके हैं। जिस तरह से इसके व्यूज बढ़ रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही व्यूज 50 लाख के पार हो जाएंगे।

Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस, बॉलीवुड करियर फ्लॉप रहा, जानें अनसुनी बातें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.