EXCLUSIVE: भोजपुरी खलनायक अवधेश मिश्रा ने रिंकू घोष को दिया रेखा का खिताब, दूसरे एक्टरों के लिए कहा ये

अवधेश मिश्रा (Avdhesh Mishra) ने लगभग भोजपुरी के सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pavan Singh), निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) का नाम भी उनमें शामिल है। फैंस उनको शहंशाह के नाम से बुलाते है। पर क्या आप जानते है कि पुरे भोजपुरी अभिनेत्रियों में से वे किसे खूबसूरत मानते है?

अवधेश मिश्रा, रिंकू घोष और रेखा की तस्वीर (फोटो : इंस्टाग्राम )

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने नेगेटिव रोल से सबके दिलों में जगह बनाने वाले अवधेश मिश्रा (Avdhesh Mishra) ने लगभग भोजपुरी के सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pavan Singh), निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) का नाम भी उनमें शामिल है। फैंस उनको शहंशाह के नाम से बुलाते है। पर क्या आप जानते है कि पुरे भोजपुरी अभिनेत्रियों में से वे किसे खूबसूरत मानते है?

हाल ही में अवधेश मिश्रा ने हिंदी रश (Hindi Rush) के साथ खास बातचीत की जिसमें उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेसेस को लेकर अपने दिल की बात कही।

इस दौरान हमारे सवांदाता धरम दुबे ने उनसे भोजपुरी एक्ट्रेस रिंकू घोष (Rinku Ghosh) के बारे में पूछा की वे उनको कैसी लगती है तो अवद्वेष का कहना था-‘सबसे अच्छी।’ उनका ये जवाब सुन कर हम थोड़ा रुक गए। इतना ही नहीं उन्होंने तो ये भी कह दिया कि रिंकू भोजपुरी की ‘रेखा’ है।

वहीं दूसरी ओर अवधेश मिश्रा ने अक्षरा सिंह (Akshara Singh)को ‘बच्ची’ और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) को खूबसूरती की मिसाल कहा।

बता दें कि रिंकू घोष ने ‘रखवाला’ (Rakhwala), ‘बिदाई’ (Bidaai) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फ़िलहाल रिंकू घोष भोजपुरी इंडस्ट्री से दूर है। उन्होंने शादी कर ली है और अपने पति के साथ विदेश में है।

अवधेश मिश्रा ने भोजपुरी के इलावा साऊथ इंडियन मूवीज़ और बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2005 में भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन ऐसी चाही’ (Dulha Aisan Chahi) से की थी।

इससे पहले वे पटना थिएटर में परफॉर्म करते थे।

हिंदी रश में देखें अवधेश मिश्रा भोजपुरी इंडस्ट्री से कौन सी चीज़े हटाना चाहते है ?