Ayodhya Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर पर बना भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल

एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों से चले आ रहे अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद का निपटारा आसानी से कर दिया और कोर्ट ने राम मंदिर बनाने का फैसला दिया। कोर्ट के इस फैसले से खुश भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर खुशबू उत्तम ने राम मंदिर पर अब तक का शानदार गाना गाया है

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर पर बना गाना।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री देश के हर बड़ी घटना, त्योहार और खुशी के मौके पर गाने लेकर आती है और लोगों की खुशी में चार चांद लगाती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री हर मौके को अपने म्यूजिक को बड़ी संजीदगी से भुनाती है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पाकिस्तान से भारत वापसी पर भी भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सिंगर्स ने अपने गानों के जरिए उनकी वीरता के किस्से बताए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोबारा जीत पर भी कई सिंगर्स ने गाना गाए। अब सुप्रीम कोर्ट ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक और ऐतिहासिक घटना पर गाना बनाने का मौका दिया है।

एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों से चले आ रहे अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद  (Ayodhya dispute) का निपटारा आसानी से कर दिया और कोर्ट ने राम मंदिर बनाने का फैसला दिया। कोर्ट के इस फैसले से खुश भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर खुशबू उत्तम ने राम मंदिर पर अब तक का शानदार गाना गाया है, जो लोगों के बीच खूब वायरल भी हो रहा है। गाने का नाम एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना (Ek Tali Saiya Ji Eta Leke Jana) है। खुशबू उत्तम ने बहुत ही शानदार तरीके से गाया है। इस गाने में एक महिला अपने पति से कह रहीं है कि वे अपने ईंट के भट्ठे से श्री राम के मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए एक ट्रैक्टर ईंट लेकर जाएं। वह कोर्ट के इस फ़ैसले से बेहद खुश हैं।

बता दें कि इस खूबसूरत भोजपुरी गाने के बोल को गणेश काजल ने लिखा है। म्यूजिक चंदन सिंह का है। वहीं, एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना को खुशबू उत्तम के ही ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसे अब तक हजारों बार देखा चुका है। अपने गाने एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना को मिल रहे रिस्पांस से खुशबू उत्तम बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान पूरे देश की जनता कर रही है। यह देश में हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों से जुड़ी आस्था का मामला था, कि राम मंदिर अयोध्या में बने। इस पर विवाद था, जो अब हल हो गया। इससे मैं बेहद खुश हूं। अब अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, उसके लिए जनजागृति को समर्पित मेरा यह गाना है। गाना लोगों को पसंद आ रहा है, यह मेरे लिए दुगनी खुशी की बात है।

रानी चटर्जी ने खेसारी लाल यादव के इस गाने पर किया शानदार डांस

यहां देखिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर पर बना गाना…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।