Baba Dhoni Ji Ke Dosh Naikhe Song: ये गीत सुनकर याद आ जाएगी एमएस धोनी की बैटिंग, देखिए ये दमदार बोल बम सॉन्ग

भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर दीपक दिलदार का नया बोल बम सॉन्ग रिलीज हुआ है। सॉन्ग का नाम बाबा हो धोनी जी के दोष नइखे (Baba Dhoni Ji Ke Dosh Naikhe) है। इस बोल बम सॉन्ग के जरिए दीपक दिलदार महेंद्र सिंह धोनी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बोल बम सॉन्ग। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर दीपक दिलदार का नया बोल बम सॉन्ग रिलीज हुआ है। सॉन्ग का नाम बाबा हो धोनी जी के दोष नइखे (Baba Dhoni Ji Ke Dosh Naikhe) है। दीपक दिलदार इस बोल बम सॉन्ग के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह की तरफदारी कर रहे हैं और नीलकंठ बाबा से उनके सफलता की कामना कर रहे हैं। सिंगर महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड का लाल बता रहे हैं।

बाबा हो धोनी जी के दोष नइखे सॉन्ग में भगवान शिव से सिंगर का कहना है कि वर्ल्ड कप (Cricket World Cup 2019) में इंडिया की हार से कोई अफसोस नहीं है और इसमें महेंद्र सिंह धोनी का कोई दोष नहीं है। लेकिन देश के लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं। भोले बाबा ने झारखंड का लाल होने के बाद भी उनका खयाल नहीं रखा। तभी सिंगर कह रहा है, ‘रहले झारखंड के लाल के बाबा हो तबो नाही कईल खेयाल।’

धोनी किया देश का झंडा ऊंचा

इस बोल बम सॉन्ग के जरिए बता रहे हैं कि भारत की हार से महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) उदास हैं और सोच रहे हैं कि आप पर जल कैसे चढ़ाएंगे। दुख में बाबा के द्वार कैसे जाएंगे। भगवान शिव पर आस-विश्वास था लेकिन टूट गया। चमत्कार कर देते तो इंडिया खुशहाल रहते है। धोनी देश के रतन और सम्मान हैं। इंडिया टीम की धड़कन हैं। किसी ने जो काम नहीं किया वो काम धोनी ने किया है और देश का झंडा ऊंचा किया है।

बाबा की नगरी में रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी

देवघर झारखंड में हैं। देवघर भोले बाबा की नगरी हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि दीपक दिलदार भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर में एक हैं। उन्होंने दर्द भरे सॉन्ग से लेकर रोमेंटिक नंबर गाए हैं।

यहां देखिए दीपक दिलदार का बाबा हो धोनी जी के दोष नइखे बोल बम सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।