Babu Babu Song: फिल्म शेर सिंह का नया सॉन्ग बाबू-बाबू लॉन्च होते ही बना ट्रेंड, यूट्यूब पर मिले इतने लाख व्यूज

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म शेर सिंह (Sher Singh Bhojpuri Film) का दूसरा सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम बाबू बाबू (Babu Babu Song)है। ये अभी ऑडियो वर्जन में ही लॉन्च हुआ है। इसे पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है।

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म शेर सिंह का नया सॉन्ग बाबू बाबू लॉन्च। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। इन दोनों की भोजपुरी फिल्म शेर सिंह(Bhojpuri Film Sher Singh) बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, जिसे भोजपुरिया जवार काफी पसंद कर रहा है। फिल्म के ट्रेलर में पवन सिंह का दमदार एक्शन और रोमांस देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले रिलीज हुए इसके ट्रेलर को अब तक 35 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसका म्यूजिक भी शानदार है।

शेर सिंह का एक गाना मेरे मरद महोदय जी (Mere Marad Mahoday Ji Song) पहले ही ऑडियो वर्जन में लॉन्च हो चुका है, जिसे लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इसे भी अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। अब फिल्म का दूसरा सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम बाबू बाबू (Babu Babu Song)है। ये अभी ऑडियो वर्जन में ही लॉन्च हुआ है। इसे पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसे जी म्यूजिक भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। ये सॉन्ग लॉन्च होते ही यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में शामिल हो गया है। इस वक्त ये सॉन्ग ट्रेंडिंग लिस्ट में 12वे नंबर पर है।

सॉन्ग का म्यूजिक शानदार

बाबू बाबू सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही कमाल का है। इसके बोल सुमित चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जबिक छोटे बाबा ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है। फिल्म शेर सिंह की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। वहीं, फिल्म का म्यूजिक छोटे बाबा, मनोज मतलबी और सुमित चंद्रवंशी ने दिया है। इस फिल्म के गाने पवन सिंह, प्रियंका सिंह (Priyanka Singh Song) और अल्‍का झा ने गाए हैं।

यहां देखिए फिल्म शेर सिंह का बाबू बाबू सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।