Badmashi Badu Ka Song: इस गाने में दिखा निरहुआ-अंजना सिंह का रोमेंटिक अंदाज, देखिए ये पॉपुलर सॉन्ग

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और एक्ट्रेस अंजना सिंह का एक सॉन्ग काफी ज्यादा सुना जा रहा है। इस सॉन्ग में अंजना सिंह और निरहुआ की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार लग रही है। इस सॉन्गका नाम बदमाशी बाड़ु का (Badmashi Badu Ka) है।

भोजपुरी सॉन्ग में अंजना सिंह और दिनेश लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की जोड़ी वैसे तो लोग आम्रपाली दुबे के साथ पसंद करते हैं, लेकिन निरहुआ की केमिस्ट्री भोजपुरी की हर एक्ट्रेस के साथ फिट बैठती है। चाहे वो काजल राघवानी हो या फिर संभावना सेठ। इन दिनों दिनेश लाल यादव का एक सॉन्ग काफी ज्यादा सुना जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें उनके साथ भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस अंजना सिंह है। इस सॉन्ग में अंजना सिंह और निरहुआ की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार लग रही है। इस सॉन्गका नाम बदमाशी बाड़ु का (Badmashi Badu Ka) है।

सॉन्ग बदमाशी बाड़ु का में अंजना सिंह और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Anjana Singh Song) के रोमेंटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसमें अंजना सिंह अपनी शानदार डांसिंग मूव्स और दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। इस सॉन्ग को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डॉ. अंबेडकर पार्क में फिल्माया गया है। इसका पिक्चराइजेशन बहुत ही शानदार हैष इस सिंह को प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) और अलोक ने गाया है। इसके बोल प्यारे लाल यादव कविजी ने लिखे है, जबकि इसका म्यूजिक ओम झा ने लिखा है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 11 लाख से ज्यादा यानी 1,132,033 बार देखा जा चुका है।

यहां देखिए अंजना सिंह और निरहुआ का बदमाशी बाड़ु का सॉन्ग-

सैंया जी दगाबाज का हिट गाना

अंजना सिंह (Anjana Singh) और दिनेश लाल यादव का ये सॉन्ग भोजपुरी फिल्म सैंया जी दगाबाज (Saiyaan Ji Dagabaaz) का है। इस ये फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अजीत श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म सुपरहिट हुई थी। फिल्म में मजदूर और कंपनी मालिकों की बीच लड़ाई की कहानी थी, जिसमें रोमांस और एक्शन का तड़का लगाया है।

खेसारी लाल यादव को डिजिटल सुपरस्टार यूं ही नहीं कहा जाता

यहां देखिए, दिनेश लाल यादव के लिए खेसारी लाल यादव ने क्यों नहीं किया चुनाव प्रचार…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।