Badnaam Jawaniya Hoi Song: खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी का ये बोल्ड सॉन्ग मचा रहा है धमाल, मिले इतने लाख व्यूज

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav Song) का एक सॉन्ग यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम बदनाम जवानिया होई है। इसमें दोनों का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

एक भोजपुरी सॉन्ग में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav Song) की जोड़ी भोजपुरिया जवार की सबसे फेवरेट जोड़ी है। दोनों की फिल्में, गाने और एल्बम सुपरहिट होते हैं। यूट्यूब पर ट्रेंड बनते हैं और सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दोनों का एक सॉन्ग यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम बदनाम जवानिया होई (Badnaam Jawaniya Hoi) है। यह सॉन्ग काफी रोमेंटिक होने के साथ-साथ बोल्ड भी है। इसमें दोनों केमिस्ट्री काफी प्यारी लग रही है।

बदनाम जवानिया होई सॉन्ग में काजल राघवानी (Kajal Raghwani Song ) ब्लू साड़ी में गजब ढा रही हैं। वह अपनी दिलकश अदाओं से खेसारी लाल यादव को बहका रही हैं।  वहीं, खेसारी लाल यादव भी ब्लू आउटफिट में काफी हैंडसम और डैशिंग लग रहे हैं। गाने का पिक्चराइजेशन कमाल का है। सॉन्ग के बोल की लाजवाब हैं। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने गाया है। इस सॉन्ग के बोल आजाद सिंह ने लिखे और इसका म्यूजिक घुंघरु जी ने लिखा है।

यहां देखिए, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये बोल्ड सॉन्ग…

गाने को मिले इतने लाख व्यूज

बदनाम जवानिया होई सॉन्ग भोजपुरी फिल्म इंतेकाम (Intqaam Bhojpuri Film) का है। ये सॉन्ग वेव म्यूजिक भोजपुरी ने अक्टूबर 2015 में अपने यूट्यूब चैनल से लॉन्च किया था, जिसे अब तक 27 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने की पॉपुलैरिटी से अंदाजा लगा सकता है कि फिल्म सुपरहिट हुई थी। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर इस फिल्म को रवि सिन्हा ने डायरेक्ट किया था जबकि इसके प्रोड्यूसर रेखा सिन्हा थी।

रोमांस और मस्ती से भरा है काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव का ये सॉन्ग

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।