पवन सिंह के हमार वाला डांस के बाद अब इस गाने का धमाल, बदनाम कर दोगी में दिखा भोजपुरी सुपरस्टार का अलग अंदाज

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने बदनाम कर दोगी (Badnam Kar Dogi Song) का ऑडियो वर्जन गाया है, जिसमें प्रियंका सिंह के साथ रानी चटर्जी ने भी उनका साथ दिया था। अब इस गाने का वीडियो वर्जन लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग को भी पवन सिंह के हमार वाला डांस की तरह ही पिक्चराइज किया गया है।

बदनाम कर दोगी सॉन्ग में पवन सिंह। (फोटोः यूट्यूूब स्टिल)

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद (Akshara Singh Pawan Singh Controversy) किसी से छुपा नहीं है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है। उन्होंने उनके घर के पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अक्षरा सिंह ने इन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने पवन सिंह के खिलाफ भी जान से मारने की धमकी दिलवाने और प्राइवेट वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हालांकि भोजपुरी के दोनों सितारें अपने काम पर लगातार फोकस किए हुए हैं। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को टारगेट कर वो पी पी कर मर रहा है गाया है। लेकिन इससे पहले पवन सिंह ने बदनाम कर दोगी (Badnam Kar Dogi Song)  का ऑडियो वर्जन गाया है, जिसमें प्रियंका सिंह के साथ रानी चटर्जी ने भी उनका साथ दिया था। अब इस गाने का वीडियो वर्जन लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग के टाइटल और बोल से लगता है कि इसे अक्षरा सिंह को टारगेट कर के तैयार किया गया है। इस सॉन्ग को पवन सिंह के साथ-साथ भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है।

यूट्यूब पर बदनाम कर दोगी का धमाल

बदनाम कर दोगी सॉन्ग को भी पवन सिंह के हमार वाला डांस (Hamar Wala Dance) की तरह ही पिक्चराइज किया गया है। इसमें पवन सिंह की किसी बड़े स्टार से कम नही लग रहे हैं। पवन सिंह का यह दूसरा गाना है, जो इस अंदाज में फिल्माया गया है। इसे भोजपुरिया जवार के साथ-साथ गैर भोजपुरी बोलने लोग भी सुन रहे हैं।  26 अक्टूबर को लॉन्च हुए इस सॉन्ग को अब तक 26 लाख से ज्यादा यानी 2,617,342 बार देखा जा चुका है।

रानी चटर्जी मालदीव के बाद पहुंची श्रीलंका, किया पवन सिंह के हमार वाला डांस पर शानदार Dance

यहां देखिए पवन सिंह का बदनाम कर दोगी सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।