Chhath Puja Geet 2019: छठी मईया की भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह, लॉन्च हुआ इस साल का पहला छठ गीत

भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह का इस साल का पहला छठ गीत लॉन्च हुआ है। अक्षरा सिंह के इस छठ गीत का नाम बहंगी लचकत जाये (Bahangi Lachkat Jaye Chhath Geet) है। इसे अक्षरा सिंह ने छठी मईया की भक्ति में डूब कर गाया है।

नए छठ गीत में अक्षरा सिंह। (फोटोः यूट्यब स्टिल)

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उनके और पवन सिंह के बीच हुए विवाद ने कानूनी रूप ले लिया। उन्होंने मुंबई पुलिस पवन सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि भोजपुरी इंडस्ट्री के दोनों ही सितारें इस विवाद के बाद भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं और अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ एल्बम और सॉन्ग की शूटिंग में बिजी हैं।

विवाद सामने आने के बाद पवन सिंह का सॉन्ग हमार वाला डांस (Hamar Wala Dance) लॉन्च हुआ। इस भोजपुरी गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया। पवन सिंह का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ। इसे गैर भोजपुरी भाषी लोगों ने भी काफी प्यार दिया। वहीं, अक्षरा सिंह भी लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने रितेश पांडे के साथ फिल्म राजा राजकुमार की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च गया है। इसके तुरंत बाद वह भोजपुरी फिल्म डॉली की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उनके कई सॉन्ग लॉन्च हो चुके हैं। हाल में उनका इस साल का पहला छठ गीत लॉन्च हुआ है।

बहंगी लचकत जाये छठ गीत

अक्षरा सिंह के इस छठ गीत का नाम बहंगी लचकत जाये (Bahangi Lachkat Jaye Chhath Geet)है। इसे अक्षरा सिंह ने छठी मईया की भक्ति में डूब कर गाया है। यह छठ गीत वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुआ है, जिसे 4 लाख से ज्यादा यानी 421,244 व्यूज मिल चुके हैं। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजडिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।

पवन सिंह-अक्षरा सिंह का ये बोल्ड सॉन्ग मचा रहा है धमाल, देखिए दमदार वीडियो

यहां देखिए, अक्षरा सिंह का इस साल का पहला छठ गीत…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

View Comments (1)