Banal Ba Beauti Sajal Saman Ho Song: मोनालिसा ने अपने इस हॉट डांस से मचाया बवाल, ऐसे करती दिखीं रोमांस

मोनालिसा का इन दिनों एक हॉट सॉन्ग काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग का नाम बनल बा ब्यूटी सजल समान हो (Banal Ba Beauti Sajal Saman Ho) है। इस सॉन्ग में मोनालिसा अपने शानदार मूव और दिलकश अदाए दिखा रही हैं।

मोनालिसा और विक्रांत सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम अंतरा बिस्वास यानी मोनालिसा (Monalisa) अपने हॉट और बोल्ड अंदाज अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी रूटीन लाइफ के बारे में जानकारी देती हैं। उनका वीडियो आने के बाद काफी तेजी से वायरल हो जाता है। इन दिनों उनका एक हॉट सॉन्ग काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग का नाम बनल बा ब्यूटी सजल समान हो (Banal Ba Beauti Sajal Saman Ho) है।

बनल बा ब्यूटी सजल समान हो सॉन्ग में मोनालिसा (Monalisa Hot Dance) अपने शानदार मूव और दिलकश अदाए दिखा रही हैं। इस सॉन्ग में वह भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह के साथ रोमांस करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस सॉन्ग में मोनालिसा काफी हॉट लग रही हैं। मोनलिसा पहले नाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आती हैं। वह एक चियर लीडर की तरह डांस करते हुए अपने पति को मनाते को दिखाई दे रही हैं। वहीं बाद में एक यलो शॉर्ट टॉप में अपनी बोल्ड मूव्स दिखाते हुए नजर आती हैं।

मोनालिसा की पवन सिंह के साथ हुई हिट जोड़ी

मोनालिसा (Monalisa Bold Video) का ये हॉट सॉन्ग भोजपुरी फिल्म सइयां तूफानी का है। इसे खुशबू जैन ने गाया है। इस सॉन्ग की तरह फिल्म भी काफी दमदार थी, लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। आपको बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन उनकी हिट जोड़ी बनी पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ। मोनालिसा ने भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के साथ कई हिट फिल्में दी और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाया।

क्रेक फाइटर के बाद इस फिल्म की शूटिंग करेंगे पवन सिंह

यहां देखिए मोनालिसा और विक्रांत सिंह का हॉट डांस-

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।