Bhag Khesari Bhag Trailer Launch: खेसारी लाल यादव पनौती से ऐसे बनते हैं गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी

भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग (Bhag Khesari Bhag Trailer Launch) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रोमांटिक और इमोशनल है। यह एक स्पोर्ट ड्रामा है। इसमें खेसारी लाल यादव का अब तक सबसे अलग किरदार दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म भाग खेसारी भाग में स्मृति सिन्हा और खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी इंडस्ट्री मोस्ट अवेटेड फिल्म भाग खेसारी भाग (Bhag Khesari Bhag Trailer Launch) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रोमांटिक और इमोशनल है। यह एक स्पोर्ट ड्रामा है। इसमें खेसारी लाल यादव का अब तक सबसे अलग किरदार दिखाई दे रहे हैं। 3 मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर में खेसारी लाल यादव के गांव में पनौती से लेकर नेशनल लेवेल तक के खिलाड़ी बनने का सफर दिखाया गया है। इसमें स्मृति सिन्हा इसमें लीड रोल में दिखाई दे रही हैं। फिल्म का म्यूजिक भी कमाल का है।

फिल्म की की शुरुआत 2001 में आए भूकंप, 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ सहित कई प्राकृतिक आपदा और राष्ट्रीय घटना का जिक्र से होती है। एक गांव के लोग इन घटनाओं का जिम्मेदार फिल्म में खेसारी लाल यादव  को मानते है। क्योंकि वो पनौती है। वह जहां भी जाता है या कुछ भी करता है, तो वहां कुछ और किसी के साथ बुरा ही होता है। यहां तक की उन्हें सांप भी काटता है, तो वो मर जाता है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं होता है। फिर उनकी मुलाकात स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) से है, जिसके बाद वह उन्हें अपना लकी चार्म मानते हैं और उनसे प्यार करने लगते हैं।

रोमांस और कॉमेडी के साथ देशभक्ति का तड़का

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को गांव के लोग पनौती बताते हैं। इसलिए कोई उनके पास नहीं रहना चाहता है और जिनके पास वह जाते थे, तो उन्हें दौड़ा देते हैं। वह भागने में काफी तेज होते हैं। एक स्पोर्ट कोच उनकी स्पीड देखता है, जिसके बाद वह उन्हें देश के लिए भागने की सलाह देते हैं और यहां से फिल्म के स्पोर्ट ड्रामा होती है। इसमें एक्शन सीन भी दिखाए गए हैं। फिल्म में भारत-पाकिस्तान का मुद्दा भी टच दे रखा है। भाग खेसारी भाग फिल्म छठ के पर्व पर रिलीज होगी।

भोजपुरी में बन रही है लालू यादव की बायोपिक, स्मृति सिन्हा बनीं राबड़ी देवी

यहां देखिए भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।