Bhatar Wala Maja Song: इस रोमेंटिक सॉन्ग में निधी झा से क्या बोल रहे हैं पवन सिंह, देखिए ये वीडियो

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधी झा का एक रोमेंटिक सॉन्ग को काफी देखा जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम भतार वाला मजा (Bhatar Wala Maja) है। यह सॉन्ग भोजपुरी फिल्म क्रेक फाइटर का है।

फिल्म क्रेक फाइटर में भतार वाला मजा सॉन्ग में पवन सिंह और निधी झा। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधी झा का एक रोमेंटिक सॉन्ग को काफी देखा जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम भतार वाला मजा (Bhatar Wala Maja) है। यह सॉन्ग भोजपुरी फिल्म क्रेक फाइटर का है। इस सॉन्ग को पवन सिंह और अल्का झा ने गाया है और इसे जाहिद अख्तर ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक कंपोज छोटे बाबा ने किया है। भोजपुरिया जवार पवन सिंह और लूलिया गर्ल के इस सॉन्ग का काफी पसंद कर रहे है।

पवन सिंह और निधी झा स्टारर क्रेक फाइटर (Crack Fighter) इस साल होली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म काफी सुपरहिट हुई थी और इसके गाने फिल्म की तरह सुपरहिट साबित हुए। इसे ही देखते हुए वेव म्यूजिक ने भतार वाला मजा को 7 अगस्त को दोबारा से लॉन्च किया। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 14 लाख से ज्यादा यानी 1,412,825 व्यूज मिल चुके हैं। इसमें पवन सिंह (Pawan Singh Song) और निधी झा के बीच रोमेंटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

पवन सिंह और निधी झा (Nidhi Jha Hot Song) के इस सॉन्ग को कापी खूबसूरती से फिल्माया गया है। फिल्म क्रेक फाइटर को सुजीत कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया और उपेंद्र सिंह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में पवन सिंह और निधी झा के अलावा संचिता बनर्जी भी लीड रोल में थी। यह एक रोमेंटिक फिल्म थी।

निधी झा ने भोजपुरी में की 3 फिल्में

आपको बता दें की निधी झा ने भोजपुरी फिल्मों में पवन सिंह की फिल्म से डेब्यू किया था। साल 2017 में आई इस फिल्म का सत्या था। इसके दो बाद वह फिर पवन सिंह के साथ फिल्म क्रेक फाइटर में दिखाई दीं। निधी झा ने अब तक कुल 3 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उनकी तीसरी फिल्म मंदिर वहीं बनाएंगे (Mandir Wahi Banayenge)  थी। इसमें वह प्रदीप पांडे चिंटू के साथ लीड रोल में थी। ये तीनों फिल्में सुपरहिट हुई थीं।

बॉलीवुड की तैयारी में जुटीं लूलिया गर्ल निधी झा

यहां देखिए, निधी झा ने पवन सिंह की क्या पोल खोली…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।