Bhojpuri: एक्टर और सांसद मनोज तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़ी बहन माया के निधन से सदमे में!

Bhojpuri Actor Manoj Tiwari sister Death: बिहार के कैमूर जिले के एक सुदूर गांव के रहने वाले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपनी बड़ी बहन माया के निधन की जानकारी शेयर की है.

Bhojpuri Actor Manoj Tiwari sister Death: भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर और सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी बहन माया का आज बनारस में निधन हो गया है. इस बात की जानकारी मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर किया है. मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बहन माया की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी शेयर की.

साझा की जानकारी :

बता दें, बिहार के कैमूर जिले के एक सुदूर गांव के रहने वाले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपनी बड़ी बहन माया के निधन की जानकारी शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘दुःख के साथ सूचित करना है कि मेरी बड़ी बहन माया दीदी नहीं रही.. उसने आज वाराणसी में अंतिम साँस ले लिया.. ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें..’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी बड़ी बहन की तस्वीर भी शेयर की हैं. इस ट्वीट पर आम जान से लेकर राजनीति जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: सिर्फ साजिद खान ही नहीं इन बड़े सितारों पर भी लग चुका है MeToo का आरोप

अभिनेता (Manoj Tiwari) और सांसद की बहन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने लिखा, ‘बहुत दुख की बात है… दिवंगत आत्मा को शांति मिले. श्रद्धांजलि’, विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने लिखा कि, ‘बहुत दुखद’, पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल ने भी शोक व्यक्त किया ट्वीट पर लिखा कि, ‘शांति.. शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना.. भगवान दुख को सहन करने की शक्ति दे.’ इसी तरह सभी मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की दिवंगत बहन के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

मेहनत से मिला सब :

बता दें, बिहार के गांव में रहने वाले और चंद्रदेव तिवारी और ललिता देवी के छह बच्चों में से एक होने के नाते, मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) अकेले ऐसे थे जिन्होंने अपने अविश्वसनीय और मेहनत के बलबूते अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया और काफी जल्दी ही दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हो गए.

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इस एक्टर को खुद की हुई चिंता, कहा- ‘बॉलीवुड SSR के श्राप का शिकार…’

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.